कालांवाली में कोर्ट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में सियासी टकराव:पार्षद श्मशाम भूमि में बनाने पर सहमत, टिशू प्रधान बोले-धार्मिक भावना से खिलवाड़

कालांवाली में कोर्ट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में सियासी टकराव:पार्षद श्मशाम भूमि में बनाने पर सहमत, टिशू प्रधान बोले-धार्मिक भावना से खिलवाड़

कालांवाली में स्थायी कोर्ट बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में सियासी टकराव की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस समर्थित चेयरमैन एवं पार्षद श्मशान भूमि में बनाने को लेकर सहमत है और बीजेपी नेता इसके विरोध में हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बीजेपी नेता टिशू उर्फ सुनील प्रधान का कहना है कि श्मशान भूमि के अलावा शहर में कालांवाली में ओढा रोड पर कम्यूनिटी हॉल के पास अस्थायी कोर्ट सकती है और अस्पताल के पास और अन्य जगह भी हैं, जहां पर अस्थायी कोर्ट बन सकती है। इस मामले में उनकी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से बात हुई है और कल रविवार को वे पंजाब दौरे के दौरान उनसे मिलकर आएंगे। बीजेपी अस्थायी कोर्ट मंडी में ही बनाने पर सहमत है। कुछ दिनों पहले ही कैबिनेट मंत्री से मिलकर आए थे और उनके समक्ष अस्थायी कोर्ट बनाने के लिए दो से तीन जगह का विकल्प रखा है, ताकि वहां पर बनाई जा सके। कांग्रेस के कुछ पार्षद जिला उपायुक्त से मिलकर आए थे और श्मशान भूमि में कोर्ट बनाने की मांग रखी थी। हम बीजेपी वाले कालांवाली के पक्ष में हैं, पर श्मशान भूमि में बनाने के पक्ष में नहीं है।
श्मशान भूमि में बनाने पर इसलिए ऐतराज टिशू प्रधान बोले, श्मशान भूमि में शांति भवन बनाया हुआ है। इस भवन के निर्माण में करीब 32-33 लाख रुपए नगर पालिका द्वारा लगाए हुए हैं और करीब एक करोड़ रुपए का खर्च मंडी के आढ़तियों ने लगाया हुआ है, ताकि कोई भी जरूरतमंद लोगों को दिक्कत न हो और इस भवन का भोग या अन्य कार्यक्रम में इस्तेमाल कर सके। इसलिए यहां अस्थायी कोर्ट बनाने पर ऐतराज है। ओढा रोड पर कम्यूनिटी भवन बना है, जिसका काफी समय से इस्तेमाल हो सकता है। सिविल अस्पताल में भी काफी जगह है, वहां भी बन सकती है। इसलिए इसे ऐसी जगह बनाई जाए, ताकि किसी को दिक्कत न हो और सभी के लिए सहूलियत हो। इसके अलावा भी सरकार के पास अन्य जगह है। इस पर सरकार को फैसला लेना है। मंत्री के समक्ष रखी मांग : टिशू बीजेपी नेता टिशू प्रधान ने बताया, वे इस बारे में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कृष्ण बेदी से मिलकर आए हैं और उनके समक्ष कोर्ट को श्मशान भूमि के अलावा दूसरी जगह बनाने की मांग रखी है। उनको मांग पत्र सौंपा है। पार्षद डीसी से मिलकर आए वहीं, आरोप है कि कुछ दिनों पहले कालांवाली से कांग्रेस समर्थित व अन्य पार्षद अस्थायी कोर्ट को लेकर जिला उपायुक्त से मिलकर आए हैं और उन्होंने श्मशान भूमि में ये अस्थायी कोर्ट बनाने की मांग रखी है। हालांकि, कुछ दिनों पहले सिरसा जज और प्रशासन की टीम ने कालांवाली में अस्थायी कोर्ट बनाने को लेकर दौरा कर जगहों का जायजा लिया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *