Bollywood Wrap Up | ‘रामायण’ के इंग्लिश कट से लेकर IIFA 2027 के बड़े ऐलान तक, ये है बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood Wrap Up | ‘रामायण’ के इंग्लिश कट से लेकर IIFA 2027 के बड़े ऐलान तक, ये है बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

18 सितंबर का दिन भारतीय मनोरंजन जगत और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सुर्खियों और घोषणाओं से भरा रहा। एक तरफ जहां बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया अपडेट सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ अवॉर्ड शो के सबसे बड़े मंच IIFA 2027 की मेजबानी को लेकर भी नया ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा, बॉलीवुड गलियारों से लेकर क्रिकेट के मैदान तक की कई अहम खबरों ने आज इंटरनेट पर खूब हलचल मचाई। आइए नज़र डालते हैं 18 सितंबर की 6 सबसे प्रमुख और चर्चित खबरों पर:

……………………………………………………………………………………………………………………
‘रामायण’ का इंग्लिश वर्शन 30 मिनट छोटा, गानों के बिना होगा रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भव्य फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ 
के मेकर्स इसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं।
‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का इंग्लिश कट हिंदी वर्शन से
लगभग 30 मिनट छोटा होगा और इसमें कोई भी गाना शामिल नहीं होगा। 
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी

……………………………………………………………………………………………………………………

IIFA 2027: करण जौहर संग वरुण धवन करेंगे होस्टिंग डेब्यू
अबू धाबी के यास आइलैंड में 22-23 जनवरी, 2027 को आयोजित होने वाले 
IIFA Awards के 27वें संस्करण के लिए मेजबानों का ऐलान हो गया है
वरुण धवन पहली बार करण जौहर के साथ मुख्य अवार्ड शो को होस्ट करेंगे
सलमान खान और करीना कपूर खान जैसे बड़े सितारे मंच पर परफॉर्म करते नजर आएंगे

……………………………………………………………………………………………………………………

ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’
सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है खास
संतोष डावखर निर्देशित फिल्म प्रेम, छल और अपराध की कहानी है,
ऑस्कर की रेस में भारत की ओर से ‘गोंधल’ का पहुंचना क्षेत्रीय सिनेमा की
बढ़ती ताकत और उसकी कहानियों की व्यापक स्वीकार्यता को भी दर्शाता है
अब यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी
खास बात यह है कि इस साल देश की अलग-अलग भाषाओं
में बनी 33 फिल्मों ने ऑस्कर के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयन समिति ने ‘गोंधल’ को आगे भेजने का फैसला किया

……………………………………………………………………………………………………………………

दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका-रणवीर
लालबागचा राजा के दर्शन करने के अगले दिन, बॉलीवुड स्टार
कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे
जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहे इस कपल के साथ
रणवीर के माता-पिता भी मौजूद थे। इससे पहले 8 सितंबर को
उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ का दूसरा जन्मदिन मनाया था

……………………………………………………………………………………………………………………
1000 लड़कियों की पढ़ाई के लिए रणवीर सिंह ने बढ़ाया हाथ
लालबागचा राजा के दर्शक करने पहुंचे रणवीर सिंह ने 1,000 
लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का वादा किया
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आलिया भट्ट 
और रणबीर कपूर ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया था
रणवीर ने आगे कहा, ‘गणेश चतुर्थी और हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री
श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं सेवा संकल्प अभियान 
से जुड़कर 1,000 बेटियों की शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प लेता हूं। 
मुझे उम्मीद है कि  बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहेगा।’

……………………………………………………………………………………………………………………
गणेशोत्सव के बीच आमिर खान और ने जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से की मुलाकात
आमिर खान हाल ही में परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी सतीश आचार्य महाराज जी से मिले
मुलाकात के दौरान सुपरस्टार बहुत खुश दिखाई दिए और 
उन्होंने आध्यात्मिक गुरु के प्रति अपना आभार व्यक्त किया
जगद्गुरु महाराज ने मुंबई के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की
जगद्गुरु ने इन खास पलों की झलक भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है

……………………………………………………………………………………………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *