Tata Group के शेयरों में बड़ी गिरावट, सीमेंट और मेटल शेयरों में अच्छी-खासी तेजी, जानिए बाजार का हाल

Tata Group के शेयरों में बड़ी गिरावट, सीमेंट और मेटल शेयरों में अच्छी-खासी तेजी, जानिए बाजार का हाल

Stock Market Today 18th September 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में पूरे दिन तेजी देखने को मिली, लेकिन बंद होते-होते यह लाल निशान में आ गया। यह 0.03 फीसदी या 19 अंक गिरकर 74,294 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 0.33 फीसदी या 75.80 अंक बढ़कर 23,346 पर बंद हुआ है। टाटा ग्रुप के कई शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं, एनएसई पर सीमेंट, रियल एस्टेट और मेटल शेयरों में अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

मेटल और सीमेंट शेयरों में आई अच्छी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी सीमेंट 2.08 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 1.65 फीसदी और निफ्टी मेटल 1.22 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.39 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.55 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.20 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.52 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.55 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.53 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.50 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.02 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.35 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.73 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट

कंपनी गिरावट बंद भाव (रुपये)
टाटा केमिकल्स 11.54% 689.40
टाटा टेक्नोलॉजीज 4.78% 722.45
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल 3.40% 303.80
TCS 3.88% 2,105.00
टाटा स्टील 0.93% 185.54
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.75% 996.00
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन 2.36% 702.35
टाटा एलेक्सी 3.40% 3,266.00

टाटा ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। एनएसई पर टाटा केमिकल्स का शेयर 11.54 फीसदी या 89 .90 रुपये गिरकर 689.40 रुपये पर बंद हुआ। टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर 4.78 फीसदी गिरकर 722.45 पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का शेयर 3.40 फीसदी गिरकर 303.80 रुपये पर बंद हुआ है। टीसीएस का शेयर 3.88 फीसदी गिरकर 2105 रुपये पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर 0.93 फीसदी गिरकर 185.54 रुपये पर बंद हुआ। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 1.75 फीसदी गिरकर 996 रुपये पर बंद हुआ। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 2.36 फीसदी गिरकर 702.35 रुपये पर बंद हुआ। टाटा एलेक्सी का शेयर 3.40 फीसदी गिरकर 3,266 रुपये पर बंद हुआ।

tata
PC: NSE

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *