पीएम मोदी के जन्मदिन पर बेतिया में दीपोत्सव:सांसद समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल,सागर पोखरा से GMCH तक जगमग घाट

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बेतिया में दीपोत्सव:सांसद समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल,सागर पोखरा से GMCH तक जगमग घाट

बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम बेतिया में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के ऐतिहासिक सागर पोखरा के घाटों से लेकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) परिसर तक दीप जलाए गए। इस दौरान पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और उत्सव जैसा माहौल नजर आया। सांसद समेत जुटे भाजपा कार्यकर्ता दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। सागर पोखरा के घाटों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ दीप जलाए। घाटों पर रोशन दीपों के कारण आकर्षक दृश्य देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। GMCH परिसर में भी जलाए दीप सागर पोखरा के अलावा GMCH परिसर में भी दीपोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने यहां दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने देश के विकास और आम लोगों के हित में किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सांसद ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जलाया दीप सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव में हिस्सा लिया और दीप जलाए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम बेतिया में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के ऐतिहासिक सागर पोखरा के घाटों से लेकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) परिसर तक दीप जलाए गए। इस दौरान पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और उत्सव जैसा माहौल नजर आया। सांसद समेत जुटे भाजपा कार्यकर्ता दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। सागर पोखरा के घाटों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ दीप जलाए। घाटों पर रोशन दीपों के कारण आकर्षक दृश्य देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। GMCH परिसर में भी जलाए दीप सागर पोखरा के अलावा GMCH परिसर में भी दीपोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने यहां दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने देश के विकास और आम लोगों के हित में किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सांसद ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जलाया दीप सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव में हिस्सा लिया और दीप जलाए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *