अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देव शर्मा बने प्रभु राम तो रावण बने हैं रजनीश दुग्गल

अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देव शर्मा बने प्रभु राम तो रावण बने हैं रजनीश दुग्गल

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म रामायण से पहले प्रभु श्री राम की अमर गाथा सिनेमाघरों में दिखाई देगी। गुरुवार को बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का आधिकारिक और भव्य ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और माता सीता की अलौकिक व दिव्य यात्रा की एक मनमोहक झलक पेश करती है। जिसमें माता सीता का किरदार काच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा निभा रही हैं तो वहीं श्रीराम देव शर्मा बने हैं।

अंजलि अरोड़ा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को भारत भर के सिनेमाघरों में हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।

अंजलि अरोड़ा की डेब्यू फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर में रामायण के कई भावुक और महत्वपूर्ण क्षणों को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। इसमें श्री राम और माता सीता का अटूट प्रेम, वनवास की कठिनाइयां, सीता हरण का दर्द, हनुमान जी की अनन्य भक्ति और आखिर में धर्म व अधर्म के बीच का महासंग्राम दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर देख लोगों ने किए कमेंट

फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई इसे रामायण कहकर शानदार बता रहा है तो कोई अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देखकर नाराज हो रहा है। एक ने लिखा, “जिस ने भी इस मूवी को बनाने के बारे में सोचा होगा, उसका दिमाग सिर में से निकाल लेना चाहिए।” एक अन्य ने लिखा, “सीता पंचवटी में कचा बादाम पर नृत्य कर रही हैं।”

एक और ने लिखा, “आदिपुरुष को अपना ही एक रूप मिल गया।” एक और ने लिखा, “क्या डायरेक्टर को माता सीता के लिए कोई दूसरी एक्ट्रेस नहीं मिली?” एक अन्य ने लिखा, “ये तो आदिपुरुष का सस्ता वर्जन लग रहा है।” वहीं एक ने लिखा, “रामायण पर फिल्म बनी है अच्छी ही होगी।”

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer
अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर पर रिएक्शन
Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer
अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर पर रिएक्शन

फिल्म में जहां अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है वहीं, अभिनेता देव शर्मा प्रभु श्री राम के दिव्य अवतार में नजर आएंगे। लंकापति रावण के शक्तिशाली किरदार में हॉरर फिल्म 1920 के फेम एक्टर रजनीश दुग्गल दिखेंगे। वहीं, शील वर्मा और निर्भय वधवा ने लक्ष्मण और हनुमान जी की भूमिका निभाई है।

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer
अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर पर रिएक्शन
Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer
अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर पर रिएक्शन
Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer

कलाकारों और निर्देशक ने साझा किए अपने अनुभव

निर्देशक अभिषेक सिंह ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी फिल्म का मूल आधार ‘कथा भाव’, श्री राम का संयम और लक्ष्मण जी का कर्तव्य है। वहीं श्री राम की भूमिका निभा रहे देव शर्मा ने कहा था, “प्रभु राम का किरदार निभाना केवल अभिनय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है। ‘जय श्री राम’ का उद्घोष ही आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर देता है।”

माता सीता का किरदार निभा रहीं अंजली अरोड़ा ने कहा कि सीता जी की कोमलता के पीछे छिपा उनका अटूट संकल्प और गरिमा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी, जिसे उन्होंने पर्दे पर उतारने की पूरी कोशिश की है। दूसरी तरफ, रावण बने रजनीश दुग्गल ने कहा, “रावण के पास ज्ञान था, लेकिन उसका ‘अहंकार’ ही उसके पतन का कारण बना। हम सबके भीतर एक रावण है, बस उसे पोषण नहीं देना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *