शेखपुरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू:डीएम ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

शेखपुरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू:डीएम ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

शेखपुरा में गुरुवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत हुई। समाहरणालय के मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को मजबूत करना है। स्वच्छता से ही संभव है विकास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि स्वच्छता से ही तरक्की संभव है। कचरे से मुक्ति के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पौधे भेंट कर किया गया सम्मान इस अवसर पर शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिलाधिकारी शेखर आनंद तथा चेवाड़ा और शेखोंपुरसराय के नगर प्रमुख को पर्यावरण संरक्षण और ‘जल जीवन हरियाली’ के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने स्कूलों और कॉलेजों में ‘स्वच्छता सह पाठशाला’ और युवा भागीदारी कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ना है। सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा और सम्मान शिविर सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मियों के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान शिविर’ आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक लेखा एवं प्रशासन, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम और जिला स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शेखपुरा में गुरुवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत हुई। समाहरणालय के मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को मजबूत करना है। स्वच्छता से ही संभव है विकास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि स्वच्छता से ही तरक्की संभव है। कचरे से मुक्ति के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पौधे भेंट कर किया गया सम्मान इस अवसर पर शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिलाधिकारी शेखर आनंद तथा चेवाड़ा और शेखोंपुरसराय के नगर प्रमुख को पर्यावरण संरक्षण और ‘जल जीवन हरियाली’ के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने स्कूलों और कॉलेजों में ‘स्वच्छता सह पाठशाला’ और युवा भागीदारी कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ना है। सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा और सम्मान शिविर सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मियों के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान शिविर’ आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक लेखा एवं प्रशासन, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम और जिला स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *