‘दायरा’ में करीना कपूर संग काम करने पर अभिनेत्री तृप्ति खामकर ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने उनका एक अलग ही रूप देखा

‘दायरा’ में करीना कपूर संग काम करने पर अभिनेत्री तृप्ति खामकर ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने उनका एक अलग ही रूप देखा

Daayra Actress Trupti Khamkar On Kareena Kapoor: ‘क्रू’ (Crew) में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री तृप्ति खामकर (Trupti Khamkar) एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। तृप्ति मशहूर फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की आगामी फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) में नजर आने वाली हैं। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसे में तृप्ति ने करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर खुलासा किया और बताया कि उन्हें बेबो का सेट पर एक अलग ही रूप देखने को मिला।

दायरा अभिनेत्री तृप्ति ने करीना कपूर को लेकर क्या कहा?

IANS के साथ तृप्ति खामकर ने खास बातचीत की। इस दौरान तृप्ति ने करीना कपूर खान के साथ दोबारा काम करने के अपने अनुभव और उनके साथ शेयर की जाने वाली बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। तृप्ति ने करीना की जमकर तारीफ भी की।

तृप्ति ने कहा, “हां, मुझे खूबसूरती की रानी, करीना कपूर खान के साथ काम करने का सौभाग्य मिला और इस बार मैंने उनका एक बिल्कुल अलग ही रूप देखा। वह यकीनन सबसे खूबसूरत इंसान हैं, साथ ही वह बेहद नेक दिल भी हैं और उतनी ही अच्छी और मेहनती अभिनेत्री भी हैं। मैंने उन्हें ‘दायरा’ के लिए वाकई बहुत कड़ी मेहनत करते देखा है।”

सशक्त सह-कलाकारों संग अभिनय पर तृप्ति का नजरिया

तृप्ति से जब आगे पूछा गया कि क्या करीना जैसे बड़े और सशक्त स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते समय उन्हें कोई असुरक्षा (Insecurity) महसूस हुई? तो उन्होंने बेहद खूबसूरती से जवाब दिया।

तृप्ति ने कहा कि जब आपके सामने कोई मजबूत स्टार होता है, तो वह आपको असुरक्षित महसूस कराने के बजाय आपकी कला को निखारता है। उन्होंने कहा, “जब आपके साथ कोई सशक्त अभिनेता होता है, तो वह आपको ताकत देता है। वह आपका समर्थन करता है और सीन में आपको बेहतर दिखाता है। यही एक सच्चे और बड़े कलाकार की पहचान है। करीना कपूर सबसे ज्यादा मददगार को-स्टार हैं जो किसी को भी मिल सकती हैं।” वहीं, करीना कपूर ने भी दायरा के प्रमोशन में इस फिल्म और स्टार को लेकर बात की थी।

मेघना गुलजार और करीना कपूर के साथ काम करना एक सपना

फिल्म ‘दायरा’ के अनुभव को किसी सपने के सच होने जैसा बताते हुए तृप्ति ने कहा कि जब कई प्रतिभाशाली कलाकार एक साथ स्क्रीन पर आते हैं, तो पूरा दृश्य समृद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि मेघना गुलजार के शानदार निर्देशन और करीना-पृथ्वीराज जैसे शानदार कलाकारों की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देगी। तृप्ति के मुताबिक, हर अभिनेता का यह सपना होता है कि उसे मेघना गुलजार के निर्देशन और करीना कपूर जैसी अदाकारा के साथ काम करने का मौका मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *