‘पागल हो गए हैं ओवैसी, हनीमून पर जाएं तेजस्वी’:गिरिराज सिंह बोले- नेरेटिव से नहीं चलता है देश, पीएम नरेंद्र मोदी को मेरी भी उम्र लग जाए

‘पागल हो गए हैं ओवैसी, हनीमून पर जाएं तेजस्वी’:गिरिराज सिंह बोले- नेरेटिव से नहीं चलता है देश, पीएम नरेंद्र मोदी को मेरी भी उम्र लग जाए

बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के सहयोग से रोटरी क्लब की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए और ब्लड डोनर का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने ओवैसी को पागल बताया तो तेजस्वी को हनीमून पर जाने की सलाह दी। ‘आज बहुत खुशी का दिन है’ गिरिराज सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पगला गए हैं। वह बैरिस्टर हैं, मुझे लगता है कि उनको समझना चाहिए कि आज हम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। इसलिए कुछ कहना नहीं चाहते हैं, आज खुशी का दिन है। हम खुशी मनाने के लिए आए हैं। लेकिन ओवैसी मुसलमान को भड़का रहे हैं। अखिलेश यादव हो या कांग्रेस के लोग हो, जान लें कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। आज उनका जन्मदिन है, भगवान करें नरेंद्र मोदी दीर्घायु हों। एक देश एक कानून उनके नेतृत्व में बने। नरेंद्र मोदी और बलिष्ठ हों, और दीर्घायु हों। धारा-370 जैसे कानून को हटाकर भारत को मजबूत किया‌। इसीलिए मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी 10-20 साल तक राज करेंगे तो भारत विकसित भी होगा। समृद्ध भी होगा और सामाजिक समरसता भी होगी। तेजस्वी यादव पर साधा निशाना तेजस्वी यादव द्वारा आशीर्वाद का दीप जलाए जाने को लेकर पैसे की बर्बादी कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग यह बात कह रहे हैं, यह उनका दिमागी दिवालियापन है। डंके की चोट पर कहता हूं कि जब बाढ़ अपने प्रकाष्ठा पर था तो बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय और भागलपुर समेत सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में गए। तुरंत डीएम को आदेश देकर राहत कार्य चलवाया। फसल क्षति का भी मुआवजा देना शुरू हो गया है, लोगों के खाते में पैसा जा रहा है। नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद का दीप जलाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी देश के पहले से प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गरीब का नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबी मिटाया। देश में 21 प्रतिशत गरीबी थी, आज करीब 4.50 प्रतिशत पर है। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर ले गए। गिरिराज सिंह ने कहा कि नेरेटिव हर चीज में नहीं चलता है। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अभी के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के विकास में चार चांद लगा रहे हैं। यह मैं चुनौती के साथ कहता हूं और इस पर जिसको बहस करनी है, आकर करें। आशीर्वाद मांगना भी जरूरी है। नरेंद्र मोदी को एक दीप का आशीर्वाद दिया जाए। फोटोशूट वाले बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी द्वारा बाढ़ग्रस्त इलाके में ट्रैक्टर पर घूमने को ‘फोटोशूट’ कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी क्यों चिंतित हैं। वह हनीमून पर चले जाएं, जैसे चुनाव में चले गए थे, वैसे ही हनीमून चले जाएं। यह ‘फोटोशूट’ नहीं था, शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री हैं और वह मुख्यमंत्री के साथ इलाके का हालत लेने गए थे। उन्होंने खुद से जाकर मुआयना किया। तेजस्वी यादव के बाबूजी क्रिमिनल को अपने घर में बैठ कर समझौता करते थे, लेकिन यह क्रिमिनल का समझौता नहीं है। किसानों के लिए दर्द है, पीड़ा रहा है। ‘नरेंद्र मोदी 25 साल से देश की सेवा कर रहे हैं’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और सौभाग्य से आज हम विश्वकर्मा भगवान का भी पूजा-अर्चना करते हैं। विश्वकर्मा भगवान नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर इतना आशीर्वाद दें कि भारत को, बिहार को, बेगूसराय को विश्वकर्मा की तरह बनाते रहें, सबका उत्थान करते रहें। रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए लोग अपना ब्लड दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश में 25 साल से सेवा कर रहे हैं। उनके दीर्घायु होने, वह कर्मवीर पुरुष हैं, वह अवतारित पुरुष हैं। भगवान करें हमारी भी उम्र नरेंद्र मोदी को लग जाए और वह 10-20 साल तक और देश की सेवा करते रहें। बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के सहयोग से रोटरी क्लब की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए और ब्लड डोनर का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने ओवैसी को पागल बताया तो तेजस्वी को हनीमून पर जाने की सलाह दी। ‘आज बहुत खुशी का दिन है’ गिरिराज सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पगला गए हैं। वह बैरिस्टर हैं, मुझे लगता है कि उनको समझना चाहिए कि आज हम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। इसलिए कुछ कहना नहीं चाहते हैं, आज खुशी का दिन है। हम खुशी मनाने के लिए आए हैं। लेकिन ओवैसी मुसलमान को भड़का रहे हैं। अखिलेश यादव हो या कांग्रेस के लोग हो, जान लें कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। आज उनका जन्मदिन है, भगवान करें नरेंद्र मोदी दीर्घायु हों। एक देश एक कानून उनके नेतृत्व में बने। नरेंद्र मोदी और बलिष्ठ हों, और दीर्घायु हों। धारा-370 जैसे कानून को हटाकर भारत को मजबूत किया‌। इसीलिए मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी 10-20 साल तक राज करेंगे तो भारत विकसित भी होगा। समृद्ध भी होगा और सामाजिक समरसता भी होगी। तेजस्वी यादव पर साधा निशाना तेजस्वी यादव द्वारा आशीर्वाद का दीप जलाए जाने को लेकर पैसे की बर्बादी कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग यह बात कह रहे हैं, यह उनका दिमागी दिवालियापन है। डंके की चोट पर कहता हूं कि जब बाढ़ अपने प्रकाष्ठा पर था तो बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय और भागलपुर समेत सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में गए। तुरंत डीएम को आदेश देकर राहत कार्य चलवाया। फसल क्षति का भी मुआवजा देना शुरू हो गया है, लोगों के खाते में पैसा जा रहा है। नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद का दीप जलाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी देश के पहले से प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गरीब का नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबी मिटाया। देश में 21 प्रतिशत गरीबी थी, आज करीब 4.50 प्रतिशत पर है। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर ले गए। गिरिराज सिंह ने कहा कि नेरेटिव हर चीज में नहीं चलता है। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अभी के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के विकास में चार चांद लगा रहे हैं। यह मैं चुनौती के साथ कहता हूं और इस पर जिसको बहस करनी है, आकर करें। आशीर्वाद मांगना भी जरूरी है। नरेंद्र मोदी को एक दीप का आशीर्वाद दिया जाए। फोटोशूट वाले बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी द्वारा बाढ़ग्रस्त इलाके में ट्रैक्टर पर घूमने को ‘फोटोशूट’ कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी क्यों चिंतित हैं। वह हनीमून पर चले जाएं, जैसे चुनाव में चले गए थे, वैसे ही हनीमून चले जाएं। यह ‘फोटोशूट’ नहीं था, शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री हैं और वह मुख्यमंत्री के साथ इलाके का हालत लेने गए थे। उन्होंने खुद से जाकर मुआयना किया। तेजस्वी यादव के बाबूजी क्रिमिनल को अपने घर में बैठ कर समझौता करते थे, लेकिन यह क्रिमिनल का समझौता नहीं है। किसानों के लिए दर्द है, पीड़ा रहा है। ‘नरेंद्र मोदी 25 साल से देश की सेवा कर रहे हैं’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और सौभाग्य से आज हम विश्वकर्मा भगवान का भी पूजा-अर्चना करते हैं। विश्वकर्मा भगवान नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर इतना आशीर्वाद दें कि भारत को, बिहार को, बेगूसराय को विश्वकर्मा की तरह बनाते रहें, सबका उत्थान करते रहें। रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए लोग अपना ब्लड दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश में 25 साल से सेवा कर रहे हैं। उनके दीर्घायु होने, वह कर्मवीर पुरुष हैं, वह अवतारित पुरुष हैं। भगवान करें हमारी भी उम्र नरेंद्र मोदी को लग जाए और वह 10-20 साल तक और देश की सेवा करते रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *