कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत ऑफिस पहुंचे लोग:अधिकारी की टेबल पर छोड़े; VIDEO, आवारा कुत्तों से परेशान थे लोग, नासिक का मामला

कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत ऑफिस पहुंचे लोग:अधिकारी की टेबल पर छोड़े; VIDEO, आवारा कुत्तों से परेशान थे लोग, नासिक का मामला

महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर युवा सेना के कार्यकर्ता 2 कुत्तों के बच्चे लेकर निफाड़ नगर पंचायत ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों बच्चों को अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आवारा कुत्तों को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। घटना के वीडियो में युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रांधवे नजर आ रहे हैं। युवा सेना, शिवसेना की युवा शाखा है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… प्रदर्शन के दौरान रांधवे नोटों से बनी माला भी लेकर आए थे कार्यालय लाने से पहले कुत्तों के बच्चों को छोटे-छोटे बोरे में रखा गया था। प्रदर्शन के दौरान रांधवे ने अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों से बनी माला भी रखी। यह प्रदर्शन निफाड़ शहर और आसपास के इलाकों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को परेशानी हो रही है। उनका दावा है कि कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। बार-बार शिकायत और प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रांधवे ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाने, उन्हें पकड़ने की उचित व्यवस्था करने और उनकी संख्या नियंत्रित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई दिनों से समस्या उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब तक 73 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी निफाड़ नगर पंचायत ने आवारा कुत्तों की संख्या कम करने के लिए अभियान चलाया है। अब तक 73 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। इसके लिए दो बार टेंडर भी जारी किए गए हैं। अधिकारी धीरज भामरे ने लोगों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। निफाड़ के उपजिला अस्पताल में रोजाना 5-6 लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचते हैं। हर महीने 100 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। यह जानकारी डॉक्टर राजीव ने दी। —————- ये खबर भी पढ़ें…. पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *