पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज:हॉकी इंडिया बोला- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो भारत आना होगा

पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज:हॉकी इंडिया बोला- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो भारत आना होगा

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग को हॉकी इंडिया ने खारिज कर दिया है। फेडरेशन ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह मांग की थी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट खेलना है तो उसे भारत आना होगा। अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश या ओमान में से किसी एक टीम को शामिल किया जा सकता है। मोहाली और जालंधर में होना है टूर्नामेंट एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में होगी। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, चीन, जापान और साउथ कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। जालंधर में लीग स्टेज के मुकाबले होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में खेले जाएंगे। PHF ने सुरक्षा का हवाला दिया पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अंतरिम अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने AHF से टूर्नामेंट को दूसरे देश में कराने या पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया। वानी ने कहा कि पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा और भारत समेत सभी FIH सदस्य देशों के खिलाफ खेलने को तैयार है। उन्होंने खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कहते हुए AHF से अपने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने की उम्मीद जताई। पहले भी टूर्नामेंट से हट चुका है पाकिस्तान पाकिस्तान ने इससे पहले 2025 में चेन्नई और मदुरै में हुए FIH मेंस जूनियर वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया था। उस समय भी सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया था। उसकी जगह ओमान को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *