समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय बाजार के महावीर चौक स्थित कुलदीप मार्केट में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में करीब 20 से 25 लाख रुपए के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। कबाड़ी और मोबाइल दुकान से उठता दिखा धुआं जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे कुलदीप मार्केट स्थित कबाड़ी और स्टार मोबाइल दुकान से लोगों ने धुआं उठता देखा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते दुकान धू-धूकर जलने लगी। आग से उठ रही चिंगारी और तेज लपटों के कारण आसपास की करीब 6 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अगलगी में कबाड़ी और मोबाइल दुकान के अलावा तीन-चार अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग में जले सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार, करीब 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दलसिंहसराय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय बाजार के महावीर चौक स्थित कुलदीप मार्केट में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में करीब 20 से 25 लाख रुपए के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। कबाड़ी और मोबाइल दुकान से उठता दिखा धुआं जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे कुलदीप मार्केट स्थित कबाड़ी और स्टार मोबाइल दुकान से लोगों ने धुआं उठता देखा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते दुकान धू-धूकर जलने लगी। आग से उठ रही चिंगारी और तेज लपटों के कारण आसपास की करीब 6 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अगलगी में कबाड़ी और मोबाइल दुकान के अलावा तीन-चार अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग में जले सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार, करीब 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दलसिंहसराय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

