संभल में 25 साल पुराना रास्ता होगा बंद:2 दर्जन परिवारों ने किया प्रदर्शन, राजस्व रिकॉर्ड से समाधान की मांग

संभल में 25 साल पुराना रास्ता होगा बंद:2 दर्जन परिवारों ने किया प्रदर्शन, राजस्व रिकॉर्ड से समाधान की मांग

संभल के जलाल खां सराय अंदर चुंगी इलाके में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरा पक्ष 20 से 25 साल पुराने रास्ते को बंद करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से करीब दो दर्जन मकानों में रहने वाले परिवारों के आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति की जांच कर विवाद का स्थायी समाधान कराने की मांग की। स्थानीय निवासी सलमान के मुताबिक, इलाके में बने मकानों में लोग 20 से 25 साल से रह रहे हैं। उनका दावा है कि प्लाटिंग लईक खां ने की थी और जमीन हनीफ खां की थी। आरोप है कि हनीफ खां ने अपनी आरजी में रास्ते के लिए जगह छोड़ी थी। यह जमीन गाटा संख्या 127/1 में दर्ज होने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि उनके पास रास्ते से जुड़े नक्शे और अन्य दस्तावेज भी मौजूद हैं। दो दर्जन परिवारों के आवागमन का संकट स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ते पर उनके मकान या प्लॉट स्थित हैं। इनमें मौ. शाहिद, मौ. युसुफ, शफीक, सलमान, असरार, मौ. सलमान, मौबीन, मौ. कासिम, फैसल, फिरोज, आसिफ खां, लईक खां, सबीहा बाबर, जफर अहमद खां उर्फ बजमी, चौधरी सुल्तान, मौ. वसीम, मौ. आराफत, नाजिर, मौ. जुबैर, मौ. अमान, फिरोज खां उर्फ बब्बू खां, मौ. दानिश और मौ. आजम समेत अन्य लोग शामिल हैं। लोगों का कहना है कि रास्ता बंद होने से इन परिवारों के सामने रोजाना आने-जाने की समस्या खड़ी हो जाएगी। चार महीने पहले भी हुआ था विवाद फिरोज खां ने बताया कि करीब चार महीने पहले भी कुछ लोगों ने रास्ते पर काम कराने की कोशिश की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस समय काम रुकवा दिया था। अब दोबारा विवाद सामने आने के बाद स्थानीय लोग डीएम और एसपी से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। लेखपाल और तहसीलदार कर चुके निरीक्षण स्थानीय लोगों का कहना है कि लेखपाल और तहसीलदार मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बावजूद रास्ते को लेकर विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि राजस्व अभिलेखों और उनके पास मौजूद दस्तावेजों की जांच कर मौके की स्थिति स्पष्ट की जाए। रिकॉर्ड की जांच कर स्थायी समाधान की मांग प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड, नक्शे और मौके की स्थिति की जांच कर रास्ते की वास्तविक स्थिति तय करे। उनका कहना है कि वर्षों से रह रहे परिवारों का आवागमन बंद न हो और विवाद का स्थायी समाधान कराया जाए। इसके लिए स्थानीय लोग जल्द ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की तैयारी में हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *