जालौन में 3 बाइकों को डीसीएम ने मारी टक्कर:एक युवक की मौत, 2 गंभीर घायल, चालक फरार

जालौन में 3 बाइकों को डीसीएम ने मारी टक्कर:एक युवक की मौत, 2 गंभीर घायल, चालक फरार

जालौन में नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरई कोतवाली क्षेत्र में सरोवर पोर्टिको के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने एक के बाद एक तीन बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, डीसीएम संख्या UP 93 ET 8080 झांसी की ओर से कानपुर की ओर जा रही थी इस दौरान तीन बाइक सवार युवक भी झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित सरोवर पोर्टिको के समीप पहुंचे, तभी डीसीएम ने तीन बाइक अपाचे बाइक संख्या UP 35 7427, पैशन प्रो बाइक संख्या UP 37 M 6820 और स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP 32 SD 5136 में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में प्रभात कुमार पुत्र मनोज (30 वर्ष), निवासी बिचपा, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं सुमित पुत्र लक्ष्मी शंकर, निवासी बिछिया, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव तथा विष्णु पुत्र गंगाराम, निवासी ललित, थाना गंगाधर, जिला झालावाड़ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *