सोलर पैनल लगाते समय करंट लगने से मौत:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; परिजनों ने कंपनी मालिक-ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

सोलर पैनल लगाते समय करंट लगने से मौत:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; परिजनों ने कंपनी मालिक-ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सोलर पैनल लगाने के दौरान करंट लगने से 28 वर्षीय कारीगर शशांक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, जिससे नीचे गिर गया। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद ठेकेदार और कंपनी मालिक ने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत बाणगंगा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शशांक (28) पुत्र विजय राव, निवासी विजयनगर के रूप में हुई है। शशांक राधिका एंटरप्राइजेज कंपनी के लिए काम करता था। हादसे के बाद उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। परिवार में अकेला कमाने वाला था शशांक रिश्तेदारों के मुताबिक, शशांक के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां और दो छोटी बहनें हैं। शशांक घर में अकेला कमाने वाला था और परिवार का सहारा था। परिजनों ने हादसे को लेकर कंपनी मालिक संजय और ठेकेदार से जानकारी मांगी। उनका आरोप है कि दोनों ने घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भंवरकुआं में तलाकशुदा महिला ने एसिड पीकर जान दी इंदौर के भंवरकुआं इलाके में पिपलियाराव निवासी स्वाति (24) पुत्री संजय ने एसिड पीकर जान दे दी। उसका पिछले 18 दिनों से एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, स्वाति के पिता ने 29 अगस्त की रात एसिड पीने के बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। तलाक के बाद तनाव में थी स्वाति पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि स्वाति की शादी मार्च 2024 में हुई थी। शादी के एक साल बाद उसका पति से तलाक हो गया। परिवार का कहना है कि पति संजय उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। तलाक के बाद से स्वाति तनाव में थी। परिवार के मुताबिक, इसी वजह से उसने एसिड पीकर जान दे दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *