Gold Rate Today: अमेरिका ने 3 साल बाद ब्याज दर बढ़ाई तो टूट गया सोना, चांदी में भी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

Gold Rate Today: अमेरिका ने 3 साल बाद ब्याज दर बढ़ाई तो टूट गया सोना, चांदी में भी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

Gold Silver Price Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात तीन साल से अधिक समय बाद प्रमुख ब्याज दरों में इजाफा किया है। यूएस फेड रेट हाइक का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना गुरुवार सुबह लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाले गोल्ड का भाव 0.78 फीसदी या 1200 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

gold
PC: MCX

चांदी की कीमतों में भी देखी जा रही गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का रेट 0.86 फीसदी या 2025 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

silver
PC: MCX

सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट

वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.21 फीसदी या 52.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,334.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.15 फीसदी या 0.75 डॉलर की गिरावट के साथ 64.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

US Fed ने बढ़ाई ब्याज दर

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में इजाफा करना है। फेडरल रिजर्व ने 3 साल से अधिक समय बाद ब्याज दरों में इजाफा किया है। फेड ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी के इजाफे को मंजूरी दी है। इससे फेड रेट 3.75 से 4 फीसदी की रेंज में आ गई है। साथ ही फेड ने साल पूरा होने से पहले एक और रेट हाइक का संकेत दिया है। फेड ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों में यह इजाफा हुआ है।

क्यों टूटे सोने के भाव

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने से निवेशक अब बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड को छोड़कर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले एसेट्स का रुख कर सकते हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

घरेलू हाजिर बाजार में सोने के भाव

घरेलू हाजिर बाजार में भी आज सोने में गिरावट दिखाई दी है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का रेट 550 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 400 रुपये गिरकर 1,14,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बड़े शहरों में सोने का हाजिर भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,17,800
मुंबई ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,14,630
दिल्ली ₹1,52,990 ₹1,40,250 ₹1,14,830
कोलकाता ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,14,630
बेंगलुरु ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,14,680
हैदराबाद ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,14,630
केरल ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,14,630
पुणे ₹1,52,840 ₹1,40,100 ₹1,14,630
वडोदरा ₹1,52,890 ₹1,40,150 ₹1,14,730
अहमदाबाद ₹1,52,890 ₹1,40,150 ₹1,14,730
जयपुर ₹1,52,990 ₹1,40,250 ₹1,14,830

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *