वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से क्यों कटा श्रेयस अय्यर समेत इन खिलाड़ियों का पत्ता? जानें वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से क्यों कटा श्रेयस अय्यर समेत इन खिलाड़ियों का पत्ता? जानें वजह

India ODI Squad against West Indies: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर समेत कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जो इंग्‍लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज खेले थे। जबकि कई प्‍लेयर्स की वापसी हुई है। इस स्‍क्‍वॉड में आकिब नबी और नमन धीर को भी शामिल किया गया है, जिन्‍हें डेब्‍यू का मौका मिल सकता है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और अय्यर जैसे खिलाड़ियों को क्‍यों बाहर किया गया है?

वनडे टीम में क्यों शामिल नहीं ये नियमित खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा और आखिरी यानी तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये एक घरेलू सीरीज होगी, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर होगी। इसी बीच जापान में एशियन गेम्स 2026 भी होंगे। जहां टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी और टूर्नामेंट फाइनल 3 अक्टूबर को होगा।

प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को किया गया बाहर

श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह को एशियन गेम्‍स के लिए चुना गया है, जो 18 सितंबर को जापान के लिए रवाना होंगे। इस वजह से इन प्‍लेयर्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वहीं, चयनकर्ताओं ने प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को टीम से बाहर कर दिया है। ये दोनों खिलाड़ी एशियन गेम्स स्‍क्‍वॉड में भी शामिल नहीं थे।

इनकी हुई वापसी

एशियन गेम्स के चलते कई अहम प्‍लेयर्स के वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम से बाहर चल रहे कुछ खिलाड़ी वापसी करने में सफल रहे हैं। इनमें रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। इन्‍हें इंग्लैंड के खिलाफ पिछली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। वहीं, पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को भी टीम में जगह दी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भारतीय स्‍क्‍वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और नमन धीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *