गोरखपुर में बदमाशों ने पंच मारकर युवक का सिर फोड़ा:लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने से मना करने पर नाराज हुए, रास्ते में घेरा, FIR

गोरखपुर में बदमाशों ने पंच मारकर युवक का सिर फोड़ा:लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने से मना करने पर नाराज हुए, रास्ते में घेरा, FIR

गोरखपुर में लड़कियों पर भद्दे करने से मना करने पर बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा। आरोप है कि रास्ते में घेर कर पीड़ित को पंच, मुक्का और लाठी डंडों से मारकर सिर फोड़ दिया। हमला में युवक बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने बीच बचाव करके कैसे भी जान बचा ली। मामला मंगलवार रात करीब 8 बजे का है। बुधवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर चिलुआताल थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला…
चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले मंदीप यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को वो मोहरीपुर स्थित एक ठेले से अंडा रोल खा रहा था। वहीं कुछ अन्य दो लड़के बरगदवां के रहने वाले आर्यन और रंजीत उधर से आने जाने वाली लड़कियों पर भद्दे कमेंट कर रहे थे। जिससे वे असहज महसूस कर रही थी। उनकी इन हरकतों को देखते हुए मंदीप ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपी भड़क उठे। आरोप है उन्होंने तुरंत बहस शुरू कर दी। कॉलर पकड़ लिया। यह देखकर आसपास के लोगों ने समझा कर उन्हें शांत कराया। फिर पीड़ित घर जाने लगा। तभी आधे रास्ते में ही दोनों आरोपियों ने चार पांच दोस्तों के साथ उसे घेर लिया और गाली देने लगे। पीड़ित के अनुसार जब उसने विरोध किया तो बदमाश मुक्का, पंच, चुड़ला और डंडे से ताबड़तोड़ मारने लगे। हमले में मंदीप के सिर और हाथ पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने बीच बचाव करके कैसे भी उसे बचा लिया। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *