लुधियाना में मंदिर के अंदर गुंडागर्दी:महिला ने मूर्ति को लगाया सिंदूर, रोकने पर बुलाए 5-7 बदमाश; मारपीट में 2 घायल, शनिदेव का त्रिशूल और माता की मूर्ति खंडित

लुधियाना में मंदिर के अंदर गुंडागर्दी:महिला ने मूर्ति को लगाया सिंदूर, रोकने पर बुलाए 5-7 बदमाश; मारपीट में 2 घायल, शनिदेव का त्रिशूल और माता की मूर्ति खंडित

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में जीतो मार्किट में संकट मोचन मार्केट श्री बाला जी मंदिर में माथा टेकने आए एक दंपति ने भारी हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की और टोकने पर गुंडे बुलाकर मंदिर परिसर में ही जमकर मारपीट की। इस घटना में न केवल दो लोग घायल हुए हैं, बल्कि मूर्तियों की बेअदबी भी हुई है। पूरी वारदात मंदिर के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के पंडित रिशव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पति-पत्नी पहली बार मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान महिला ने श्री बाला जी की मूर्ति को अनुचित तरीके से छूना और उस पर खुद ही सिंदूर लगाना शुरू कर दिया।जब मंदिर के पंडित और वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने महिला को मंदिर की मर्यादा का वास्ता देते हुए ऐसा करने से रोका तो वह आगबबूला हो गई।
महिला ने अपनी गलती मानने के बजाय वहां मौजूद लोगों से तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने वहीं से फोन कर अपने जानकारों को बुला लिया। 5-7 बदमाशों ने किया हमला,2 घायल पंडित रिशव के मुताबिक फोन करने के कुछ ही मिनटों बाद 5 से 7 लोग मंदिर में घुस आए। आते ही उन्होंने बिना कोई बात किए या सवाल-जवाब किए वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक मारपीट में मंदिर में मौजूद दो लोगों को गहरी चोटें आई हैं। मूर्तियों की बेअदबी से लोगों में भारी रोष इस पूरी गुंडागर्दी हाथापाई के दौरान भगवान की मूर्तियों की बेअदबी की गई। मारपीट में शनि देव जी का त्रिशूल टूट गया और माता शेरावाली की मूर्ति की उंगली भी खंडित हो गई। मूर्तियों के खंडित होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष और तनाव का माहौल है। CCTV में कैद हुई पूरी गुंडागर्दी मामले का CCTV फुटेज भी सामने आ चुका है कैमरे की फुटेज में एकदम साफ नजर आ रहा है कि किस तरह पहले महिला वहां मौजूद लोगों से उग्र बहस करती है,उसके बाद फोन करके लड़कों को बुलाती है, और फिर मंदिर जैसी पवित्र जगह पर जमकर लात-घूंसे चलते हैं

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *