पत्रकारपुरम में गणेशोत्सव के दौरान झांकी की प्रस्तुति:शिवम छलिया आर्ट ग्रुप के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

पत्रकारपुरम में गणेशोत्सव के दौरान झांकी की प्रस्तुति:शिवम छलिया आर्ट ग्रुप के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लखनऊ के पत्रकारपुरम में गणेश पूजा पत्रकारपुरम समिति ने बुधवार को गणेशोत्सव के दौरान एक झांकी प्रस्तुत की। इसे शिवम छलिया आर्ट ग्रुप ने प्रस्तुत किया। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने झांकी का आनंद लिया। कई श्रद्धालु पंडाल के साथ सेल्फी लेते भी दिखे। झांकी के दौरान कलाकारों ने कई भक्ति गीत और भजन गाए। इनमें गणपति बप्पा मोरया, देवा श्री गणेशा, सुखकर्ता दुखहर्ता, गजाननं भूतगणादि सेवितम् और जय गणेश देवा जैसे भजन शामिल थे। इन भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। समिति के संरक्षक आरपी दुबे ने बताया कि गणेशोत्सव में रोज धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इनका मकसद लोगों को भगवान गणेश की भक्ति से जोड़ना है। साथ ही बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना भी है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *