मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 40 साल का है और पुलिस को उसकी तलाश थी। पीड़िता ने 12 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि 40 साल का एक व्यक्ति उसे गलत नीयत से परेशान कर रहा था और उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम उवैभ है और वह लिसाड़ी गेट इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

