झाबुआ में ‘ऑपरेशन मर्यादा’, 339 लोगों पर कार्रवाई:महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर सख्ती; स्कूल-कॉलेज के आसपास गश्त बढ़ाई

झाबुआ में ‘ऑपरेशन मर्यादा’, 339 लोगों पर कार्रवाई:महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर सख्ती; स्कूल-कॉलेज के आसपास गश्त बढ़ाई

झाबुआ पुलिस के ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत तीन दिन में 339 लोगों पर कार्रवाई की गई है। अभियान के तीसरे दिन 16 सितंबर को पुलिस ने 60 कार्रवाई कीं। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के साथ सड़क सुरक्षा, स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर पुलिस का विशेष फोकस है। स्कूल-कॉलेज के आसपास गश्त बढ़ाई पुलिस स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय और शाम-रात में संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है। छात्राओं के आने-जाने वाले रास्तों, स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के आसपास पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं। महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़, बदतमीजी या अन्य गलत गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। स्टंट और खतरनाक ड्राइविंग पर नजर पुलिस तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों की चेकिंग कर रही है। सोशल मीडिया पर स्टंट और हुड़दंग से जुड़े वीडियो और रील्स पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों के वाहन चलाने पर माता-पिता पर कार्रवाई अभियान के दौरान नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में उनके माता-पिता पर भी कार्रवाई की जा रही है। तीन सवारी बैठाने, बिना जरूरी दस्तावेज वाहन चलाने और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की दी जा रही जानकारी कार्रवाई के साथ पुलिस बच्चों, छात्रों और आम लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक भी कर रही है। पुलिस के अनुसार, अभियान आगे भी जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *