सपा ने 6 जिलों में बदले जिलाध्यक्ष:अयोध्या में जय सिंह, बलिया में सुनील कुमार मौर्य को जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

सपा ने 6 जिलों में बदले जिलाध्यक्ष:अयोध्या में जय सिंह, बलिया में सुनील कुमार मौर्य को जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हरी झंडी के बाद पार्टी ने राज्य के 6 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नए चेहरों की तैनाती से सपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर वोट बैंक को साधने में मदद मिलेगी। जानिए किस जिले में किसे मिली कमान लिस्ट में जातीय संतुलन का रखा ध्यान सपा नेतृत्व ने यह फेरबदल पूरी तरह से चुनावी समीकरणों और जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया है। नए जिलाध्यक्षों के कंधों पर न केवल संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के जनाधार को बढ़ाने का मुख्य जिम्मा भी रहेगा। पहली बार हर जिले के लिए बनेगा अलग मेनिफेस्टो सपा की इस नई रणनीति का सीधा मकसद मतदाताओं से स्थानीय स्तर पर जुड़ाव बनाना है। अब पार्टी चुनाव में ‘हम पूरे प्रदेश में क्या करेंगे’ की बजाय ‘आपके जिले में क्या नया लाएंगे’ पर सीधी बात करेगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि पूर्वांचल, पश्चिमी यूपी, अवध और बुंदेलखंड हर क्षेत्र की जमीनी चुनौतियां अलग हैं। एक सामान्य घोषणा-पत्र में सिर्फ राज्यस्तरीय बड़े मुद्दे ही जगह पा पाते हैं, जिससे स्थानीय मुद्दे छूट जाते हैं। जनता तभी पार्टी से जुड़ाव महसूस करेगी, जब उनके क्षेत्र के सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं का जिक्र मेनिफेस्टो में होगा। रणनीतिक बैठक में मिला सुझाव, अखिलेश ने दी मंजूरी तकरीबन 2 महीने पहले अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की एक उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक हुई थी। बैठक में जिला स्तर के मुद्दों को मेनिफेस्टो में शामिल करने का सुझाव दिया गया और इसके फायदे गिनाए गए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस प्रस्ताव को तुरंत हरी झंडी दे दी। इसके बाद, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को फरमान जारी कर दिया है कि वे अपने-अपने इलाकों का पूरा कच्चा-चिट्ठा तैयार करें। पार्टी नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र की 5 सबसे बड़ी समस्याओं, बंद पड़े प्रोजेक्ट्स और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। ————- ये भी पढ़ें- अखिलेश की नई रणनीति-75 जिले, 75 घोषणा पत्र:पहली बार ऐसा करेंगे; मुलायम के समय से एक ही मेनिफेस्टो बनता आ रहा अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए नई स्ट्रैटजी बनाई है। सपा पहली बार ‘पूरे प्रदेश के लिए एक ही घोषणा-पत्र’ की पुरानी परंपरा को तोड़ने जा रही है। अब हर जिले का एक अलग, एक्सक्लूसिव ‘माइक्रो लेवल’ घोषणा-पत्र जारी करेगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *