किशनगंज शहर के टाउन थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पर शराब के नशे में धुत एक शख्स ने हमला कर दिया। घटना में कोषाध्यक्ष का बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंदा लेने जा रहे थे समिति के सदस्य पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, झूलन मंदिर दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अजिताभ राही (53) अपने पिता स्व. अमरनाथ दास के साथ लाइन पाड़ा (झूलन मंदिर), वार्ड नंबर-18 में रहते हैं। वह समिति के अन्य सदस्यों के साथ दुर्गा पूजा के लिए चंदा लेने जा रहे थे। नशे में आया और गाली देने लगा आरोप है कि इसी दौरान लाइन पाड़ा निवासी राकेश यादव वहां पहुंचा। पुलिस में दिए आवेदन के मुताबिक, वह शराब के नशे में था। उसने चंदा लेने जा रहे समिति के सदस्यों को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। विरोध करने पर हाथापाई अजिताभ राही ने गाली-गलौज और धमकी का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद राकेश यादव उनके साथ हाथापाई करने लगा। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि राकेश यादव ने अजिताभ राही को जोर से धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई। एक्स-रे में हाथ टूटने की पुष्टि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अजिताभ राही को बचाया। समिति के सदस्य उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच और एक्स-रे के बाद बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। इसके बाद उनके हाथ में प्लास्टर किया गया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना को लेकर अजिताभ राही के आवेदन पर किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 112(2), 251(2), 352 और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशनगंज शहर के टाउन थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पर शराब के नशे में धुत एक शख्स ने हमला कर दिया। घटना में कोषाध्यक्ष का बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंदा लेने जा रहे थे समिति के सदस्य पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, झूलन मंदिर दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अजिताभ राही (53) अपने पिता स्व. अमरनाथ दास के साथ लाइन पाड़ा (झूलन मंदिर), वार्ड नंबर-18 में रहते हैं। वह समिति के अन्य सदस्यों के साथ दुर्गा पूजा के लिए चंदा लेने जा रहे थे। नशे में आया और गाली देने लगा आरोप है कि इसी दौरान लाइन पाड़ा निवासी राकेश यादव वहां पहुंचा। पुलिस में दिए आवेदन के मुताबिक, वह शराब के नशे में था। उसने चंदा लेने जा रहे समिति के सदस्यों को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। विरोध करने पर हाथापाई अजिताभ राही ने गाली-गलौज और धमकी का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद राकेश यादव उनके साथ हाथापाई करने लगा। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि राकेश यादव ने अजिताभ राही को जोर से धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई। एक्स-रे में हाथ टूटने की पुष्टि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अजिताभ राही को बचाया। समिति के सदस्य उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच और एक्स-रे के बाद बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। इसके बाद उनके हाथ में प्लास्टर किया गया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना को लेकर अजिताभ राही के आवेदन पर किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 112(2), 251(2), 352 और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

