विधायक बबलू कुमार मंडल महसौड़ी स्कूल की बैठक में शामिल:शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को बताया प्राथमिकता, बाउंड्री वाल निर्माण में सहयोग का भरोसा

विधायक बबलू कुमार मंडल महसौड़ी स्कूल की बैठक में शामिल:शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को बताया प्राथमिकता, बाउंड्री वाल निर्माण में सहयोग का भरोसा

खगड़िया के इंटर स्कूल महसौड़ी में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए। बैठक में स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सुविधाओं और छात्रों की जरूरतों पर विस्तार से बात की गई। विधायक ने स्कूल की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत नारायण सिंह से स्कूल की समस्याएं और जरूरतें पूछीं। विधायक ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और छात्रों को अच्छा पढ़ाई का माहौल देने पर जोर दिया। परिसर सुरक्षित रखने चाहरदीवारी जरूरी – विधायक विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षा समाज और इलाके के विकास की मजबूत नींव है। बच्चों को अच्छी शिक्षा और जरूरी चीजें देना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों की पढ़ाई के साथ उनके पूरे विकास पर भी ध्यान दें। बैठक में स्कूल की चाहरदीवारी बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने चाहरदीवारी बनाने समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर को सुरक्षित रखने के लिए चाहरदीवारी जरूरी है। इसके लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी। विकास कार्यों को लेकर रखीं अपनी बातें उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं होने से ही बच्चों को बेहतर माहौल मिल पाएगा। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षक, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी स्कूल से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें रखीं। विधायक ने इन समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिया। इस मौके पर गौड़ा शक्ति पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सिंह, सरपंच अर्जुन महतो, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, प्रोफेसर रतन कुमार, विंदेश्वरी महतो, विपुल कुमार, मनोज कुमार चौधरी, ललित चौधरी, अनिल प्रसाद सिंह, सुशील प्रसाद सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। खगड़िया के इंटर स्कूल महसौड़ी में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए। बैठक में स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सुविधाओं और छात्रों की जरूरतों पर विस्तार से बात की गई। विधायक ने स्कूल की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत नारायण सिंह से स्कूल की समस्याएं और जरूरतें पूछीं। विधायक ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और छात्रों को अच्छा पढ़ाई का माहौल देने पर जोर दिया। परिसर सुरक्षित रखने चाहरदीवारी जरूरी – विधायक विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षा समाज और इलाके के विकास की मजबूत नींव है। बच्चों को अच्छी शिक्षा और जरूरी चीजें देना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों की पढ़ाई के साथ उनके पूरे विकास पर भी ध्यान दें। बैठक में स्कूल की चाहरदीवारी बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने चाहरदीवारी बनाने समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर को सुरक्षित रखने के लिए चाहरदीवारी जरूरी है। इसके लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी। विकास कार्यों को लेकर रखीं अपनी बातें उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं होने से ही बच्चों को बेहतर माहौल मिल पाएगा। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षक, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी स्कूल से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें रखीं। विधायक ने इन समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिया। इस मौके पर गौड़ा शक्ति पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सिंह, सरपंच अर्जुन महतो, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, प्रोफेसर रतन कुमार, विंदेश्वरी महतो, विपुल कुमार, मनोज कुमार चौधरी, ललित चौधरी, अनिल प्रसाद सिंह, सुशील प्रसाद सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *