पड़ोसी के गालीगलौज करने पर एसपी से की शिकायत:मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया; कानूनी कार्रवाई की मांग

पड़ोसी के गालीगलौज करने पर एसपी से की शिकायत:मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया; कानूनी कार्रवाई की मांग

नरसिंहपुर के रिप्टापार पाठक वार्ड में रहने वाले भरत पाली ने अपने पड़ोसी पर आए दिन गालीगलौज करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ‘गालीगलौज से परिवार अपमानित-मानसिक रूप से परेशान’ भरत पाली ने अपने आवेदन में बताया कि पड़ोसी इंदू कोल बिना किसी वजह के आए दिन उनके साथ गालीगलौज करते हैं। उनका आरोप है कि पड़ोसी के इस व्यवहार से वे और उनका परिवार लगातार अपमानित और मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। कई बार समझाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़ित ने यह भी बताया कि लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण परिवार का शांति से रहना मुश्किल हो गया है। उन्हें भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *