बेली रोड फ्लाईओवर पर पलटी सरकारी बस:डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में पहुंची, क्रेन से साइड की गई बस

बेली रोड फ्लाईओवर पर पलटी सरकारी बस:डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में पहुंची, क्रेन से साइड की गई बस

पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में बुधवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड की एक बस अचानक फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसा पारस अस्पताल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होने के बाद बस डिवाइडर से टकराकर उसे पार कर गई और रास्ते में लगे गमलों को तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई। इसके बाद बस पलट गई। देखें तस्वीरें… कुछ देर रुकी रही पुल पर ट्रैफिक हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी, सीडीपीओ और संबंधित पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। फ्लाईओवर पर बस के पलटने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर लगाया गया। इसके बाद बस को जेसीबी क्रेन सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात को सुचारु किया जा सके। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में बुधवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड की एक बस अचानक फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसा पारस अस्पताल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होने के बाद बस डिवाइडर से टकराकर उसे पार कर गई और रास्ते में लगे गमलों को तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई। इसके बाद बस पलट गई। देखें तस्वीरें… कुछ देर रुकी रही पुल पर ट्रैफिक हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसपी, सीडीपीओ और संबंधित पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। फ्लाईओवर पर बस के पलटने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर लगाया गया। इसके बाद बस को जेसीबी क्रेन सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात को सुचारु किया जा सके। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *