शेखपुरा के हिमांशु का इंटरनेशनल ताइक्वांडो टीम में सिलेक्शन:ब्राजील में 2 से 4 दिसंबर तक भारत को रिप्रेजेंट करेंगे

शेखपुरा के हिमांशु का इंटरनेशनल ताइक्वांडो टीम में सिलेक्शन:ब्राजील में 2 से 4 दिसंबर तक भारत को रिप्रेजेंट करेंगे

शेखपुरा जिले के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ट्रायल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और भारतीय टीम में जगह बनाई। अब हिमांशु ब्राजील में होने वाली विद्यालय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमांशु का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ट्रायल के लिए हुआ था। ब्राजील में इंटरनेशनल ताइक्वांडो कॉम्पटीशन में लेंगे हिस्सा यह ट्रायल 14 और 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। इसमें हिमांशु ने बिहार की ओर से अंडर-17 बालक वर्ग के अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में चुने जाने के बाद हिमांशु को भारतीय टीम में शामिल किया गया। वह अब 2 से 4 दिसंबर तक ब्राजील के रियो डी जेनरियो में होने वाली विद्यालय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हिमांशु के चयन की जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के सचिव और राष्ट्रीय कोच कुंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हुआ था। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती कुंदन कुमार ने यह भी बताया कि पिछले साल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमांशु टॉप छह खिलाड़ियों में शामिल थे। हिमांशु कुमार मटोखर गांव के रहने वाले अनिरुद्ध कुमार और रेणु पासवान के बेटे हैं। वह अभी हथियावा कॉलेज, शेखपुरा में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई शहर के एक निजी स्कूल में हुई थी। अब हिमांशु के सामने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती है। हिमांशु कुमार के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन से शेखपुरा के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल प्रभारी राकेश कुमार, राजनंदन शर्मा, विशाल कुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के पदाधिकारियों और अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शेखपुरा जिले के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ट्रायल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और भारतीय टीम में जगह बनाई। अब हिमांशु ब्राजील में होने वाली विद्यालय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमांशु का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ट्रायल के लिए हुआ था। ब्राजील में इंटरनेशनल ताइक्वांडो कॉम्पटीशन में लेंगे हिस्सा यह ट्रायल 14 और 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। इसमें हिमांशु ने बिहार की ओर से अंडर-17 बालक वर्ग के अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में चुने जाने के बाद हिमांशु को भारतीय टीम में शामिल किया गया। वह अब 2 से 4 दिसंबर तक ब्राजील के रियो डी जेनरियो में होने वाली विद्यालय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हिमांशु के चयन की जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के सचिव और राष्ट्रीय कोच कुंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हुआ था। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती कुंदन कुमार ने यह भी बताया कि पिछले साल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमांशु टॉप छह खिलाड़ियों में शामिल थे। हिमांशु कुमार मटोखर गांव के रहने वाले अनिरुद्ध कुमार और रेणु पासवान के बेटे हैं। वह अभी हथियावा कॉलेज, शेखपुरा में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई शहर के एक निजी स्कूल में हुई थी। अब हिमांशु के सामने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती है। हिमांशु कुमार के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन से शेखपुरा के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल प्रभारी राकेश कुमार, राजनंदन शर्मा, विशाल कुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के पदाधिकारियों और अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *