Vvaan Trailer: ‘वीवन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाया ब्लॉकबस्टर था ठप्पा, सिद्धार्थ-तमन्ना की कैमिस्ट्री की भी हुई तारीफ

Vvaan Trailer: ‘वीवन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाया ब्लॉकबस्टर था ठप्पा, सिद्धार्थ-तमन्ना की कैमिस्ट्री की भी हुई तारीफ

Vvaan Trailer Reactions: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘वीवन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर 16 सितंबर को मुंबई में एक खास इवेंट के दौरान रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म की दुनिया की एक झलक दर्शकों के सामने आ गई है। ‘वीवन’ की कहानी भारतीय लोककथाओं और काल्पनिक दुनिया के मेल से तैयार की गई है, जिसमें रहस्य, रोमांच, एक्शन, प्यार और कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

जंगल में शुरू होती है रहस्यमयी कहानी

‘वीवन’ के ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान एक रहस्यमयी जंगल खींचता है। यही जंगल फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा नजर आ रहा है। यहां ऐसी मान्यताएं और शक्तियां मौजूद हैं, जिनका संबंध सदियों पुरानी लोककथाओं से बताया जा रहा है। सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदार भी इसी रहस्यमयी दुनिया में पहुंचते हैं और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलती दिखाई देती है।

Vvaan Trailer Reactions
वीवन ट्रेलर पर रिएक्शन्स

ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी केवल डर या भूत-प्रेत तक सीमित नहीं है। इसमें रोमांच के साथ भावनात्मक रिश्ते, एक्शन और हल्के-फुल्के हास्य के पल भी शामिल किए गए हैं। सिद्धार्थ और तमन्ना पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, इसलिए दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है।

भारतीय लोककथाओं से तैयार की गई अलग दुनिया

फिल्म के निर्माताओं ने ‘वीवन’ की कहानी को भारतीय लोककथाओं से जोड़ते हुए एक काल्पनिक संसार तैयार करने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी के इर्द-गिर्द एक बड़ा यूनिवर्स भी विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘द लीजेंड ऑफ वीवन’ नाम की कॉमिक बुक भी पेश की जा चुकी है।

Vvaan Trailer Reactions
वीवन ट्रेलर पर रिएक्शन्स

ट्रेलर में इस काल्पनिक दुनिया के नियमों और वहां मौजूद रहस्यमयी शक्तियों की झलक दिखाई गई है। इससे साफ है कि फिल्म में केवल एक सीधी कहानी के बजाय एक बड़े संसार को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश की गई है।

टीवीएफ और बालाजी की टीम ने मिलकर बनाई फिल्म

‘वीवन’ के पीछे टीवीएफ से जुड़े अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और निर्माता एकता आर कपूर की टीम है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने मिलकर किया है।

फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स की एक इकाई, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी और विजुअल्स की जिम्मेदारी मनु आनंद ने संभाली है।

25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘वीवन’

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कहानी को लेकर कई सवाल भी खड़े होते हैं। जंगल की रहस्यमयी दुनिया, पुराने विश्वास, अलौकिक शक्तियां और सिद्धार्थ-तमन्ना के किरदारों के बीच बनने वाला रिश्ता फिल्म को आगे किस दिशा में ले जाता है, इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिलेगा। फिलहाल ‘Vvaan’ के ट्रेलर ने फिल्म की दुनिया, किरदारों और उसके फैंटेसी एलिमेंट्स की एक झलक जरूर दिखा दी है। अब देखना होगा कि 25 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद यह कहानी दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *