वाराणसी के जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय सेवा योजना सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वावधान में ‘करियर काउंसलिंग कार्यक्रम 2026-27’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि रोहनिया विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि राजकुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप अपने ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रेरित किया। स्वागत भाषण समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति मिश्रा ने प्रस्तुत किया। सेवायोजन कार्यालय के उप प्रमुख गुलाब चन्द्र ने विद्यार्थियों को सेवायोजन और रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मदन लाल, मुकेश कुमार पन्त, डा. अभिषेक कुमार सिंह और डा. संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति सजग रहने और अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप उचित क्षेत्र का चयन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. विनय प्रकाश शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नंदलाल शर्मा, डॉ. रवि कुमार पांडेय, डा. जय प्रकाश राय, डा. संजय कुमार उपाध्याय, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. रत्नाकर दुबे और डा. सुरेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और करियर संबंधी विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को करियर नियोजन, रोजगार के अवसरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

