खन्ना में हवालातों के बाहर 24 घंटे चलेंगे भजन-शबद:SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने ‘साउंड ऑफ होप’ पहल की शुरुआत की, तनाव कम करने का मकसद।

खन्ना में हवालातों के बाहर 24 घंटे चलेंगे भजन-शबद:SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने ‘साउंड ऑफ होप’ पहल की शुरुआत की, तनाव कम करने का मकसद।

लुधियाना के खन्ना पुलिस जिले की हवालातों में अब खामोशी और तनाव की जगह आध्यात्मिक शांति का अहसास होगा। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की सोच के तहत ‘साउंड ऑफ होप’ (Sound of Hope) नाम से एक अनूठी पहल शुरू की गई है, जिसका मकसद हिरासत में बंद आरोपियों के मन से तनाव कम करना और उन्हें आत्मचिंतन की ओर मोड़ना है। इस पहल के जरिए खन्ना पुलिस जिले के 8 थानों और एक CIA यूनिट समेत कुल 9 हवालातों के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। इन स्पीकरों के माध्यम से बेहद धीमी और मधुर आवाज में धार्मिक शबद, भजन और मानसिक शांति देने वाली धुनें बजाई जा रही हैं। क्या है प्रयास धार्मिक सद्भाव का ध्यान: प्लेलिस्ट में पंजाबी और हिंदी में गुरबाणी शबद, भजन और विभिन्न धर्मों से जुड़े आध्यात्मिक संगीत को शामिल किया गया है। धीमी आवाज के निर्देश: एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि वॉल्यूम हमेशा धीमा रखा जाए ताकि आसपास का माहौल शांत और सुखद बना रहे। सचिवालय से मिला विचार: डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय (चंडीगढ़) की लिफ्ट में बजते शबद सुनकर उन्हें यह विचार आया। उन्होंने महसूस किया कि यदि आध्यात्मिक संगीत कुछ पलों के लिए मन को राहत दे सकता है, तो हिरासत में मौजूद लोगों के सुधार में भी यह मददगार साबित होगा। पुलिसिंग की पारंपरिक छवि से हटकर मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देती इस कोशिश की हर तरफ सराहना हो रही है। आमजन और विभाग का मानना है कि कानून का मकसद केवल सजा देना ही नहीं, बल्कि व्यक्ति को सुधरने का अवसर प्रदान करना भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *