अररिया में गणेश पंडाल की अनोखी थीम:नशा मुक्ति और मोबाइल की लत से बचने का दिया संदेश, महाआरती में शामिल हुए लोग

अररिया में गणेश पंडाल की अनोखी थीम:नशा मुक्ति और मोबाइल की लत से बचने का दिया संदेश, महाआरती में शामिल हुए लोग

अररिया शहर में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के आरएस स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में बने गणेश पूजा पंडाल में दूसरे दिन रात करीब 8 बजे शंखनाद हुआ। इसके साथ ही पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। शंखनाद के बाद विधि-विधान से महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती खत्म होने के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा गया। इस गणेश पूजा पंडाल की सबसे खास बात इसकी अनोखी थीम है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। पूजा समिति ने पंडाल को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की तर्ज पर सजाया है। पंडाल की थीम का स्लोगन ‘नशा छोड़ो और जीवन जोड़ो’ रखा गया है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को सजावट में दिखाया सजावट के जरिए युवाओं में बढ़ती नशे की लत और बच्चों-किशोरों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाया गया है। पंडाल में दिए गए संदेश के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और बच्चों व युवाओं को मोबाइल की लत से बचाने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि पूजा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाला यह पंडाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूजा पंडाल में हुई महाआरती वहीं, शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 08 में पावर हाउस के पास स्थित गणेश पूजा पंडाल में भी देर रात करीब 9 बजे महाआरती हुई। महाआरती में युवक-युवतियों के साथ महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। भक्तों ने भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। आरती पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया। दोनों पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। आस्था के साथ सामाजिक संदेश और सामूहिक सहभागिता ने गणेश पूजा के आयोजन को खास बना दिया। अररिया शहर में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के आरएस स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में बने गणेश पूजा पंडाल में दूसरे दिन रात करीब 8 बजे शंखनाद हुआ। इसके साथ ही पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। शंखनाद के बाद विधि-विधान से महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती खत्म होने के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा गया। इस गणेश पूजा पंडाल की सबसे खास बात इसकी अनोखी थीम है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। पूजा समिति ने पंडाल को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की तर्ज पर सजाया है। पंडाल की थीम का स्लोगन ‘नशा छोड़ो और जीवन जोड़ो’ रखा गया है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को सजावट में दिखाया सजावट के जरिए युवाओं में बढ़ती नशे की लत और बच्चों-किशोरों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाया गया है। पंडाल में दिए गए संदेश के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और बच्चों व युवाओं को मोबाइल की लत से बचाने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि पूजा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाला यह पंडाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूजा पंडाल में हुई महाआरती वहीं, शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 08 में पावर हाउस के पास स्थित गणेश पूजा पंडाल में भी देर रात करीब 9 बजे महाआरती हुई। महाआरती में युवक-युवतियों के साथ महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। भक्तों ने भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। आरती पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया। दोनों पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। आस्था के साथ सामाजिक संदेश और सामूहिक सहभागिता ने गणेश पूजा के आयोजन को खास बना दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *