चांदी ₹2418 बढ़कर ₹2.29 लाख किलो पर पहुंची:सोना ₹992 महंगा होकर ₹1.52 लाख का हुआ, कल सोना ₹1,036 और चांदी ₹179 सस्ती हुई थी

चांदी ₹2418 बढ़कर ₹2.29 लाख किलो पर पहुंची:सोना ₹992 महंगा होकर ₹1.52 लाख का हुआ, कल सोना ₹1,036 और चांदी ₹179 सस्ती हुई थी

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 16 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 992 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 2,418 रुपए महंगी होकर 2.29 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही थी। सोने के दाम 1,036 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 179 रुपए कम होकर 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 16 सितंबर 2026 इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.31 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *