हरियाणा के करनाल में गेहूं अनुसंधान केंद्र के बाहर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सुबह राहगीरों ने सड़क पर युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। आगरा का रहने वाला था मृतक मृतक की पहचान आगरा निवासी कालीचरण के रूप में हुई है। वह करनाल के मॉडल टाउन स्थित गोवर्धन पेठे की दुकान पर काम करता था। जानकारी के अनुसार, कालीचरण बुधवार रात ट्रेन से करनाल पहुंचा था। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कालीचरण रात में कहां गया था और उसके साथ कौन लोग थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

