रुदौली में भाकियू का धरना खत्म:अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रात 2 बजे तक चली बातचीत

रुदौली में भाकियू का धरना खत्म:अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रात 2 बजे तक चली बातचीत

जिले की रुदौली तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना बुधवार को अधिकारियों के भरोसे के बाद खत्म हो गया। किसानों ने रुदौली एसडीएम को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार सुबह से तहसील परिसर में धरने पर बैठे थे। वे अलग-अलग समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी समस्याओं के पक्के हल की मांग पर अड़े थे। मंगलवार रात करीब दो बजे तक चली लंबी बातचीत के बाद तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और रुदौली एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने किसानों को समझा-बुझाकर घर भेजा दिया था । अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बुधवार 16 सितंबर को सुबह उनका ज्ञापन सही तरीके से लिया जाएगा और उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों से जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इसी भरोसे के बाद बुधवार को किसान दोबारा तहसील परिसर में इकट्ठा हुए। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में किसानों ने रुदौली एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इलाके की जमीनी समस्याओं और किसानों से जुड़ी मांगों को खास तौर पर रखा गया है। अधिकारियों की ओर से समस्याओं के हल का भरोसा मिलने के बाद किसानों में संतोष है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन अब उनके मुद्दों पर गंभीरता से काम करेगा। तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने कहा कि अधिकारियों ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना है और हल का भरोसा दिया है। हमें उम्मीद है कि दिए गए भरोसे पर जल्द काम होगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, ब्लॉक अध्यक्ष रामू चंद्र विश्वकर्मा, सुरेश रावत, राजकुमार यादव, विजय बहादुर यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी, मालती, मीना, राजकुमारी सहित कई भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *