BJP सभापति चेहरे के साथ 3 निर्वाचित पार्षद लेकर आई:देर रात मंथन के बाद नाम किया फाइनल, कांग्रेस से 3 नाम चर्चा में

BJP सभापति चेहरे के साथ 3 निर्वाचित पार्षद लेकर आई:देर रात मंथन के बाद नाम किया फाइनल, कांग्रेस से 3 नाम चर्चा में

बाड़मेर नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत में आई बीजेपी ने सभापति पद के लिए नाम फाइनल कर दिया, लेकिन अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रबल दावेदारों में गौतम जैन (बॉबी), गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी चल रहे है। बीजेपी इन पार्षदों को बाड़ेबंदी से बाड़मेर लेकर आई है। इससे पहले देर रात तक निर्वाचित पार्षद, कैलाश कोटड़िया, गंगाविशन अग्रवाल, अर्चना चांडक और सुनी सिंघवी के नामों पर बाड़ेबंदी में लंबी चर्चा हुई है। इस नाम को लेकर पार्टी में लंबी मंत्रणा की गई। देर रात को मंथन के बाद सहमति बनी। इसके बाद सभापति उम्मीदवार समेत दो निर्वाचित पार्षदों को नामांकन के लिए बाड़ेबंदी से लेकर रवाना हुए है।
इससे जुडी खबरें पढ़े…. बाड़मेर में सभापति की दौड़ में 4 नाम आगे:भाजपा में गौतम, कैलाश और गंगाविशन के नाम पर मंथन; कांग्रेस से 3 पार्षद कर सकते हैं नामांकन बाड़मेर नगर परिषद के नवनिर्वाचित 55 पार्षदों की पूरी प्रोफाइल:कोई 3 तो कोई 1265 वोट से जीता, वार्ड 21 में निर्दलीय में हुई टक्कर बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज अपना वार्ड नहीं जिता पाए:विधायक प्रियंका-मेवाराम के वार्ड में हारी पार्टियां, पूर्व सभापति भी हारे बाड़मेर में 15 साल बाद भाजपा को बहुमत:नगर परिषद के 55 में से 29 वार्डों में जीती; चौहटन में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला बाड़मेर में 15 साल बाद बीजेपी बनाएगी बोर्ड:भाजपा को 44.33% वोट मिले; पढ़ें, अब चेयरमैन का चेहरा कौन

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *