जोधपुर में वार्ड 50 के एक बूथ पर रि-पोलिंग:कल आएगा रिजल्ट; ईवीएम में खराबी के कारण होल्ड कर दिया था परिणाम

जोधपुर में वार्ड 50 के एक बूथ पर रि-पोलिंग:कल आएगा रिजल्ट; ईवीएम में खराबी के कारण होल्ड कर दिया था परिणाम

जोधुपर के 50 नंबर वार्ड के एक बूथ पर री-पोलिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। वोटों की गिनती कल होगी। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दरअसल, ईवीएम में खराबी आने की वजह से इसके परिणाम को होल्ड कर दिया गया था। इसके बाद यहां दोबारा री-पोलिंग का निर्णय लिया गया। सुबह शुरू हुआ मतदान, कल आएगा रिजल्ट दरअसल, सोमवार को काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया। आ​खिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां करीब 1025 मतदाता हैं। इसके लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर-7), कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड (दायां भाग) में दोबारा वोटिंग हो रही है। इसके बाद कल यानी 17 सितंबर सुबह 8 बजे वार्ड-50 के वोटों की गिनती की जाएगी। यहां से भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी समेत पांच प्रत्याशी मैदान में 50 नंबर वार्ड से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से हेमाराम, कांग्रेस से युवराज, आरएलपी से दीपक जांगिड़ समेत देशराज सिंह और रिंकू मेवाड़ा चुनावी मैदान में उतरे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *