रिफाइनरी से जोधपुर जा रहे LPG टैंकर से गैस चोरी:3-3 कॉमर्शियल सिलेंडर जोड़कर भर रहे थे गैस, पुलिस को देखकर आरोपी फरार

रिफाइनरी से जोधपुर जा रहे LPG टैंकर से गैस चोरी:3-3 कॉमर्शियल सिलेंडर जोड़कर भर रहे थे गैस, पुलिस को देखकर आरोपी फरार

रिफाइनरी से LPG गैस भरकर जोधपुर जा रहे टैंकर से रास्ते में गैस चोरी का मामला सामने आया है। बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके के कुड़ी गांव में डीएसटी टीम ने मंगलवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे-25 पर दबिश दी। मौके पर टैंकर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में LPG भरी जा रही थी। पुलिस टीम को देखकर टैंकर ड्राइवर समेत मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने LPG से भरा टैंकर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और एक पिकअप वैन जब्त की है। फिलहाल आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। एक साथ 3 सिलेंडर जोड़कर भरते थे गैस पुलिस के अनुसार टैंकर से एक साथ तीन-तीन कॉमर्शियल सिलेंडर जोड़कर उनमें LPG भरी जाती थी। एक टैंकर से करीब 40 से 50 कॉमर्शियल सिलेंडर तक गैस चोरी कर अवैध रूप से बाजार में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों की ओर से बाजार कीमत से करीब आधी कीमत पर गैस देने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। कई दिन से रखी जा रही थी निगरानी रिफाइनरी में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस का परिवहन किया जा रहा है। डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि LPG परिवहन में लगे कुछ वाहन चालक अवैध कारोबारियों से मिलीभगत कर रास्ते में गैस चोरी कर रहे हैं। इसके बाद एसपी राजेश कांवट के निर्देश पर टीम कई दिनों से निगरानी रख रही थी। मंगलवार को सूचना मिलने पर टीम ने अचानक दबिश देकर गैस चोरी का मामला पकड़ा। कॉमर्शियल सिलेंडरों में चोरी का आरोप बताया गया कि कॉमर्शियल सिलेंडर में घरेलू सिलेंडर की तुलना में ज्यादा LPG आती है। इसी वजह से ज्यादातर कॉमर्शियल सिलेंडरों में ही गैस चोरी किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान डीएसटी प्रभारी आईदानराम, हेड कॉन्स्टेबल मांगूसिंह, कॉन्स्टेबल श्यामदान, धर्मेंद्र और मुकेश मीणा मौजूद रहे। टीम ने मौके से टैंकर और पिकअप जब्त कर पचपदरा थाने को सूचना दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *