लखनऊ में सुबह चटख धूप, दिन में उमस बढ़ेगी:बारिश के आसार कम; दिन में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

लखनऊ में सुबह चटख धूप, दिन में उमस बढ़ेगी:बारिश के आसार कम; दिन में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

राजधानी में बुधवार 16 सितंबर की सुबह मौसम ने करवट बदली। पिछले दिनों के मुकाबले सुबह आसमान साफ और चटख धूप निकली। इससे सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है। मौसम विभाग ने लखनऊ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बदल सकता है मौमस, बारिश हो सकती है
बुधवार सुबह करीब 7 बजे लखनऊ में तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा। धूप निकलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। बुधवार को तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजधानी में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ रहने की स्थिति नहीं है। ऐसे में दिन में धूप निकलने के बावजूद अचानक बादल बनने और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। अगले पांच दिन भी गर्मी और उमस से राहत नहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, शुक्रवार को 33 और 26 डिग्री, शनिवार को 32 और 25 डिग्री, रविवार को 33 और 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार को पारा फिर बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में बादल और धूप की आवाजाही बनी रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना भी रहेगी।दोपहर में धूप तेज होने के आसार बुधवार को सुबह की चटख धूप के बाद दोपहर में गर्मी का असर बढ़ेगा। धूप के बीच बादल आने पर थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन हवा में नमी के चलते उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *