मोतिहारी शहर के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है। ग्रिड सबस्टेशन में मेंटेनेंस के काम की वजह से 16 सितंबर को तीन घंटे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि मोतिहारी के ग्रिड सबस्टेशन में 33 केवी मेन बस एक्सटेंशन और नए बे बनाने का काम होना है। इस काम के लिए 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 33 केवी जमला, 33 केवी छोटा बरियारपुर और 33 केवी ढेकहां लाइन से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। उपभोक्ताओं ने सहयोग करने की अपील विभाग ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, इन तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले ही अपनी पानी की टंकी में पानी भर लें और जरूरी काम निपटा लें। बिजली बंद रहने से हेनरी बाजार, मठिया, वास्तु विहार, कुंवारी देवी, सिसवा, जमला, नकछेद टोला, हनुमान गढ़ी, अवधेश चौक, बड़ा बरियारपुर, छोटा बरियारपुर, हवाई अड्डा, लखौरा, कमिटी चौक, हरियान छपरा, नौरंगिया, ढेकहां, मधुबनी बाजार और सिरसा सहित आसपास के सभी इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। एसडीओ ने बताया कि यह जरूरी मेंटेनेंस का काम है। इससे आने वाले दिनों में बिजली सप्लाई और बेहतर होगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। मोतिहारी शहर के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है। ग्रिड सबस्टेशन में मेंटेनेंस के काम की वजह से 16 सितंबर को तीन घंटे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि मोतिहारी के ग्रिड सबस्टेशन में 33 केवी मेन बस एक्सटेंशन और नए बे बनाने का काम होना है। इस काम के लिए 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 33 केवी जमला, 33 केवी छोटा बरियारपुर और 33 केवी ढेकहां लाइन से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। उपभोक्ताओं ने सहयोग करने की अपील विभाग ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, इन तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले ही अपनी पानी की टंकी में पानी भर लें और जरूरी काम निपटा लें। बिजली बंद रहने से हेनरी बाजार, मठिया, वास्तु विहार, कुंवारी देवी, सिसवा, जमला, नकछेद टोला, हनुमान गढ़ी, अवधेश चौक, बड़ा बरियारपुर, छोटा बरियारपुर, हवाई अड्डा, लखौरा, कमिटी चौक, हरियान छपरा, नौरंगिया, ढेकहां, मधुबनी बाजार और सिरसा सहित आसपास के सभी इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। एसडीओ ने बताया कि यह जरूरी मेंटेनेंस का काम है। इससे आने वाले दिनों में बिजली सप्लाई और बेहतर होगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

