लूथेरान उच्च विद्यालय, चाईबासा में मनाया गया धूमधाम से राष्ट्रीय अभियंता दिवस

लूथेरान उच्च विद्यालय, चाईबासा में मनाया गया धूमधाम से राष्ट्रीय अभियंता दिवस

लूथेरान उच्च विद्यालय, चाईबासा में 15 सितंबर को डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। इसमें विद्यालय की प्रभा एनेम सुरीन ने विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अच्छे आचरण एवं महान कार्यों के लिए 1955 ई० में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं कंप्यूटर शिक्षक सूरज कुमार ठाकुर ने छात्रों को इंजीनियरिंग की मुख्य शाखाओं से अवगत कराया। इसके अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से संबंधित जानकारी दी। सूरज ने छात्रों से कहा कि यह दिन हमारे देश के सभी इंजीनियरों के समर्पण, कड़ी मेहनत, नवाचार को सलाम करने का दिन है। आइए, हम सब मिलकर सर विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लें। देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *