गुरुजी शिबू सोरेन का मुख्य शिष्य हूं, आज भी उनके आदर्शों पर चलता हूं : चंपाई सोरेन

गुरुजी शिबू सोरेन का मुख्य शिष्य हूं, आज भी उनके आदर्शों पर चलता हूं : चंपाई सोरेन

राजनगर प्रखंड के अमलाटोला गांव में मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन अपने पुराने साथी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य रहे दिवंगत दशमत मार्डी के शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दशमत मार्डी के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। चंपाई ने कहा दशमत साथी उनके सबसे पुराने साथियों में से थे। झारखण्ड आंदोलन के समय से उनके साथ थे। वे राजनगर के ईचापीड़ क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ सहयोगी थे। ज्ञात हो कि दशमत मार्डी का निधन बीते 6 सितंबर को हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *