स्वर्गीय गुरु अचिंत कुमार आचार्य को कलाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्वर्गीय गुरु अचिंत कुमार आचार्य को कलाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सृष्टि छऊ कला निकेतन में रजतेंदु कला निकेतन के तत्वावधान एवं सृष्टि छऊ कला निकेतन के सहयोग से स्वर्गीय गुरु अचिंत कुमार आचार्य की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में गुरुजनों, कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और छऊ नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर गुरु रजतेंदु रथ ने गुरु अचिंत कुमार आचार्य के जीवन, कलायात्रा, अनुशासन और कला-साधना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिवंगत गुरु का जीवन युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और कला के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को सरायकेला छऊ की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में गुरु निबारण महतो, गुरु स्वीटी पटनायक, गुरु रजतेंदु रथ सहित राम महतो, रितिका नायक, पायल नायक, आशा बनरा, इशिका नायका, दीपिका नायक, साहिल हो, निशा कंडेबुरु, नमिता नाया, रश्मि नायक, समृद्धि चौधरी, अंशका बनरा, देवदास बेहरा, प्रोयांका महतो, लक्ष्मी प्रिया दास, श्रेया मंडल, अमीष सोय, शिप्रा दास, उदय कुमार, सृष्टि गोस्वामी, सनाखी गोस्वामी, आयशा कंडेबुरु एवं आशा कंडेबुरु समेत अन्य कलाकार व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *