घाटमपुर के पतारा में 8 जुआड़ी गिरफ्तार:मोबाइल की रोशनी में जुआ खेलते पकड़े गए

घाटमपुर के पतारा में 8 जुआड़ी गिरफ्तार:मोबाइल की रोशनी में जुआ खेलते पकड़े गए

घाटमपुर के पतारा इलाके में मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में जुआ खेल रहे आठ जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने पतारा चौकी पुलिस को बिना सूचना दिए यह छापेमारी की। पुलिस ने जुआड़ियों के पास से सैंतीस हजार चार सौ बीस रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बे में मस्जिद के पीछे एक बगीचे में कई दिनों से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर उन्होंने घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया को एक टीम बनाकर कार्रवाई करने और जुआड़ियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने अपनी टीम के साथ पतारा चौकी को बिना सूचना दिए पतारा कस्बे में मस्जिद के पास पहुंचे। मस्जिद के पीछे स्थित आम के बगीचे से करीब आधा किलोमीटर पहले गाड़ियों को खड़ा किया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी पैदल ही बगीचे को घेरने लगे। पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ जुआड़ियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जुआड़ी पुलिस से हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते दिखे। तलाशी के दौरान जुआड़ियों के पास से सैंतीस हजार चार सौ बीस रुपये नकद और एक ताश की गड्डी मिली। पुलिस की पूछताछ में जुआड़ियों ने अपनी पहचान कस्बा निवासी साजन (पुत्र रामकुमार), शिवम सिंह (पुत्र गुलाब सिंह), सलमान (पुत्र छोटे), अखिलेश (पुत्र रामप्रकाश), गोविंद (पुत्र विनोद कुमार), नीरज कुमार (पुत्र धीरेंद्र), सद्दाम (पुत्र अहमद) और कानपुर के किदवई नगर ओ ब्लॉक निवासी रिजवान (पुत्र हकीम रहमान) के रूप में बताई। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने सभी गिरफ्तार जुआड़ियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *