आगरा के युवा बनेंगे जॉब क्रिएटर:यूपी राइज 2026′ में युवाओं ने दिखाया स्टार्टअप का दम, 30 में से 11 आइडिया शॉर्टलिस्ट

आगरा के युवा बनेंगे जॉब क्रिएटर:यूपी राइज 2026′ में युवाओं ने दिखाया स्टार्टअप का दम, 30 में से 11 आइडिया शॉर्टलिस्ट

योगी सरकार के आत्मनिर्भर यूपी विजन को साकार करने के लिए मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में ‘यूपी राइज 2026’ का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. आशु रानी और सूचना विभाग के उप निदेशक आत्रेय मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें 1000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। छात्रों को सरकार की स्टार्टअप योजनाओं के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, यूपी स्टार्टअप फंड, अभ्युदय कोचिंग, स्किल मिशन, कन्या सुमंगला और फ्री टैबलेट योजना की जानकारी दी। बताया गया कि कैसे बिना आर्थिक रुकावट के युवा अपने आइडिया को बिजनेस में बदल सकते हैं। 11 आइडिया शॉर्टलिस्ट, ‘री-ऑयल’ अव्वल
कार्यक्रम में 30 स्टार्टअप आइडियाज आए, जिनमें से 11 को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के डिजिटल मार्केटप्लेस ‘री-ऑयल’ ने पहला स्थान पाकर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। स्टडी एप और सोलर पैनल साफ करने वाले ‘सोलर स्वीप’ रनरअप रहे। अन्य आकर्षक आइडियाज में कलाकारों के लिए ‘Kalaverse’, कंस्ट्रक्शन के लिए ‘Build Easy AI’, अनदेखे पर्यटन स्थलों के लिए ‘Hidden India’, ई-रिक्शा बैटरी के लिए ‘Saathi EV’ और मंदिर कचरे से प्रोडक्ट बनाने वाले ‘Temple 2 Green’ ने खूब तालियां बटोरीं। कुलपति ने बढ़ाया हौसला
कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि छात्रों में असीम क्षमता है। ऐसे मंच उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। मेंटर के तौर पर हर्षित देसाई, कपिल त्रिमाल और विवेक गोयल ने मार्गदर्शन दिया। यह कार्यक्रम प्रदेश के 25 शहरों के 30 कॉलेजों में होगा। अगला पड़ाव 18 सितंबर को मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *