बांका में बारिश से जलजमाव, खुली जल निकासी की पोल:कोर्ट रोड से दुकनिया मार्केट तक पानी भरा, लोगों को हुई परेशानी

बांका में बारिश से जलजमाव, खुली जल निकासी की पोल:कोर्ट रोड से दुकनिया मार्केट तक पानी भरा, लोगों को हुई परेशानी

बांका में मंगलवार दोपहर हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की सच्चाई सामने ला दी है। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। बांका कोर्ट परिसर जाने वाले रास्ते पर भी काफी पानी जमा हो गया, जिससे कोर्ट आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। दुकनिया मार्केट में भी जलजमाव के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कत हुई। कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन पर भी असर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की या तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या हमेशा रहती है। लोगों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई और अच्छी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बारिश में लोगों को परेशानी न हो। बांका में मंगलवार दोपहर हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की सच्चाई सामने ला दी है। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। बांका कोर्ट परिसर जाने वाले रास्ते पर भी काफी पानी जमा हो गया, जिससे कोर्ट आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। दुकनिया मार्केट में भी जलजमाव के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कत हुई। कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन पर भी असर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की या तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या हमेशा रहती है। लोगों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई और अच्छी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बारिश में लोगों को परेशानी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *