गत चैंपियन भारत को मंगलवार को शतरंज ओलंपियाड के लिए समरकंद पहुंचने के बाद अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा और खिलाड़ियों को करीब पांच घंटे की देरी के बाद होटल में कमरे दिए गए। भारत की पुरुष और महिला टीम 16 से 27 सितंबर तक होने वाले फिडे टूर्नामेंट के लिए उज्बेकिस्तान के इस शहर में पहुंची हैं। उन्हें कमरों के लिए उम्मीद से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।हालांकि बाद में सभी खिलाड़ियों को कमरे मिल गए। भारतीय टीम के एक कोच ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की। भारतीय दल के एक सदस्य ने कहा, ‘‘अब सभी खिलाड़ी अपने कमरों में पहुंच गए हैं लेकिन यह निराशाजनक अनुभव रहा।’’
पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन और ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने इससे पहले सोशल मीडिया पर कमरे मिलने में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी।श्रीनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘फिडे शतरंज 2026 ओलंपियाड में बेहद खराब अनुभव रहा है। टीम पांच घंटे पहले समरकंद हवाई अड्डे पर पहुंची थी। अभी तक टीम को कमरे आवंटित नहीं किए गए हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कमरे कब मिलेंगे।’’
गुजराती ने लिखा, ‘‘समरकंद, उज्बेकिस्तान ओलंपियाड 2026 का बेहद खराब अनुभव।अब भी इंतजार कर रहे हैं।’’
आवास संबंधी समस्या केवल भारतीय दल तक सीमित नहीं रही। ऑस्ट्रिया के ग्रैंडमास्टर फेलिक्स ब्लोहबर्गर और वेल्स के खिलाड़ी जोनाथन ब्लैकबर्न ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं। ब्लोहबर्गर ने श्रीनाथ की ‘एक्स’ पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘‘हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ।हम कल सुबह छह बजे होटल पहुंचे थे और हमारे कप्तान को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर कमरा मिला।’’
ब्लैकबर्न ने मंगलवार को लिखा, ‘‘37 घंटे से जाग रहा हूं, दो उड़ानें लीं और दुनिया के आधे हिस्से का सफर तय किया, लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि उस रात के लिए होटल में कमरा नहीं है। आखिरकार अपने कमरे में हूं। इसके लिए इंतजार करना सार्थक रहा।’’
उज्बेकिस्तान शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष अलीशेर सादुल्लायेव ने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।सादुल्लायेव ने ‘चेसबेस इंडिया’ से कहा, ‘‘मैंने भारतीय टीम से बात की है। नियमों के अनुसार एक निश्चित समय पर चेक-इन की योजना पहले से थी। हालांकि फिडे टीम और समन्वय टीम ने अब सब कुछ व्यवस्थित कर लिया है और मेरा मानना है कि स्थिति अब ठीक हो गई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह समस्या जल्द सुलझ जाएगी और कल से खिलाड़ी आराम से आकर अपने मुकाबले खेल सकेंगे।’’
भारतीय पुरुष टीम में विश्व चैंपियन डी गुकेश, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और गुजराती शामिल हैं।ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन टीम के कप्तान हैं। महिला टीम में कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं जबकि स्वयम्स मिश्रा टीम के कप्तान हैं। पांच पुरुषों और पांच महिलाओं वाली दोनों भारतीय टीम गत चैंपियन हैं।उन्होंने 2024 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
गत चैंपियन भारत को मंगलवार को शतरंज ओलंपियाड के लिए समरकंद पहुंचने के बाद अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा और खिलाड़ियों को करीब पांच घंटे की देरी के बाद होटल में कमरे दिए गए। भारत की पुरुष और महिला टीम 16 से 27 सितंबर तक होने वाले फिडे टूर्नामेंट के लिए उज्बेकिस्तान के इस शहर में पहुंची हैं। उन्हें कमरों के लिए उम्मीद से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
हालांकि बाद में सभी खिलाड़ियों को कमरे मिल गए। भारतीय टीम के एक कोच ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की। भारतीय दल के एक सदस्य ने कहा, ‘‘अब सभी खिलाड़ी अपने कमरों में पहुंच गए हैं लेकिन यह निराशाजनक अनुभव रहा।’’
पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन और ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने इससे पहले सोशल मीडिया पर कमरे मिलने में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी।
श्रीनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘फिडे शतरंज 2026 ओलंपियाड में बेहद खराब अनुभव रहा है। टीम पांच घंटे पहले समरकंद हवाई अड्डे पर पहुंची थी। अभी तक टीम को कमरे आवंटित नहीं किए गए हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कमरे कब मिलेंगे।’’
गुजराती ने लिखा, ‘‘समरकंद, उज्बेकिस्तान ओलंपियाड 2026 का बेहद खराब अनुभव।
अब भी इंतजार कर रहे हैं।’’
आवास संबंधी समस्या केवल भारतीय दल तक सीमित नहीं रही। ऑस्ट्रिया के ग्रैंडमास्टर फेलिक्स ब्लोहबर्गर और वेल्स के खिलाड़ी जोनाथन ब्लैकबर्न ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं। ब्लोहबर्गर ने श्रीनाथ की ‘एक्स’ पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘‘हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ।
हम कल सुबह छह बजे होटल पहुंचे थे और हमारे कप्तान को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर कमरा मिला।’’
ब्लैकबर्न ने मंगलवार को लिखा, ‘‘37 घंटे से जाग रहा हूं, दो उड़ानें लीं और दुनिया के आधे हिस्से का सफर तय किया, लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि उस रात के लिए होटल में कमरा नहीं है। आखिरकार अपने कमरे में हूं। इसके लिए इंतजार करना सार्थक रहा।’’
उज्बेकिस्तान शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष अलीशेर सादुल्लायेव ने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
सादुल्लायेव ने ‘चेसबेस इंडिया’ से कहा, ‘‘मैंने भारतीय टीम से बात की है। नियमों के अनुसार एक निश्चित समय पर चेक-इन की योजना पहले से थी। हालांकि फिडे टीम और समन्वय टीम ने अब सब कुछ व्यवस्थित कर लिया है और मेरा मानना है कि स्थिति अब ठीक हो गई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह समस्या जल्द सुलझ जाएगी और कल से खिलाड़ी आराम से आकर अपने मुकाबले खेल सकेंगे।’’
भारतीय पुरुष टीम में विश्व चैंपियन डी गुकेश, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और गुजराती शामिल हैं।
ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन टीम के कप्तान हैं। महिला टीम में कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं जबकि स्वयम्स मिश्रा टीम के कप्तान हैं। पांच पुरुषों और पांच महिलाओं वाली दोनों भारतीय टीम गत चैंपियन हैं।
उन्होंने 2024 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

