सहयोग शिविर में 5 वार्ड के नागरिकों के आवेदन लिए:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से स्ट्रीट लाइट तक की शिकायतें दीं, समाधान पर दिया जोर

सहयोग शिविर में 5 वार्ड के नागरिकों के आवेदन लिए:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से स्ट्रीट लाइट तक की शिकायतें दीं, समाधान पर दिया जोर

बिहार सरकार ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र के जिला स्कूल मैदान में सहयोग शिविर लगाया। इस शिविर में नगर निगम के 5 वार्डों के नागरिकों के आवेदन लिए गए। इस दौरान वार्ड- 20, 21, 22, 23 और 25 की आम जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंची। शिविर का मुख्य मकसद नगर निगम की सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना था। महापौर विभा कुमारी ने बताया कि सरकार के इस सहयोग शिविर में नगर निगम अंतर्गत आने वाले कार्यों के लिए लगाए गए स्टॉल में नगर निगम विभागों के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद हैं। जहां मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्रेड लाइसेंस, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था एवं भवन निर्माण जैसे सभी प्रमुख कार्य किए जा रहे हैं । महापौर ने बताया कि आम नागरिकों की ओर से दिए गए आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी और एक निश्चित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का औपचारिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं समस्याओं के समाधान के लिए खास काउंटर लगाए गए थे। यहां विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके आवेदन लिए। शिविर में पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका, महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त अनुरुद्ध पांडे सहित संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद सहित सैंकड़ों जनता उपस्थित रही। जनप्रतिनिधियों ने खुद से जाकर सभी स्टॉल पर दिए जानी वाली सुविधाओं को देखा। शिविर में पहुंचने की अपील उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने पूर्णिया के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी इस प्रकार के सहयोग शिविर का आयोजन हो, तो वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का पंजीकरण कराएं और सरकार की इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।
528 आवेदनों को अस्वीकृत किया

पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका ने बताया कि जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित प्रशासनिक शिविरों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूर्णिया जिले (नगर निकाय क्षेत्रों को छोड़कर) में अब तक कुल 27,360 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशासनिक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राप्त आवेदनों में से 25,297 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, जांच के दौरान मानकों पर खरे न उतरने वाले 528 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है, जबकि 1,525 आवेदन वर्तमान में लंबित हैं। ग्रामीण इलाकों में आवेदन ज्यादा

ग्रामीण इलाकों में शिविरों को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया। पूर्णिया सदर के पूर्व प्रखंड में अब तक लगे 7 शिविरों में कुल 3,423 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 3,133 आवेदनों का निपटारा कर लिया गया है। जबकि 67 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं, वहीं लंबित आवेदन की संख्या 223 है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 91.5 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर कागजी प्रक्रियाओं और समस्याओं का निवारण तेजी से हो रहा है।

निगम में भी निपटारा 89 प्रतिशत तक हुआ है
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में अब तक लगे कुल 7 शिविरों में भी नागरिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का रुख किया। यहां कुल 423 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 378 आवेदन का निपटारा हो चुका है। लंबित आवेदन की संख्या 45 है। नगर निगम क्षेत्र में प्राप्त कुल आवेदनों में से 89 प्रतिशत से अधिक का निष्पादन पूरा कर लिया गया है, जबकि किसी भी आवेदन के अस्वीकृत न होने की जानकारी दी गई है। बिहार सरकार ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र के जिला स्कूल मैदान में सहयोग शिविर लगाया। इस शिविर में नगर निगम के 5 वार्डों के नागरिकों के आवेदन लिए गए। इस दौरान वार्ड- 20, 21, 22, 23 और 25 की आम जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंची। शिविर का मुख्य मकसद नगर निगम की सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना था। महापौर विभा कुमारी ने बताया कि सरकार के इस सहयोग शिविर में नगर निगम अंतर्गत आने वाले कार्यों के लिए लगाए गए स्टॉल में नगर निगम विभागों के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद हैं। जहां मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्रेड लाइसेंस, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) व्यवस्था एवं भवन निर्माण जैसे सभी प्रमुख कार्य किए जा रहे हैं । महापौर ने बताया कि आम नागरिकों की ओर से दिए गए आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी और एक निश्चित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का औपचारिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं समस्याओं के समाधान के लिए खास काउंटर लगाए गए थे। यहां विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके आवेदन लिए। शिविर में पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका, महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त अनुरुद्ध पांडे सहित संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद सहित सैंकड़ों जनता उपस्थित रही। जनप्रतिनिधियों ने खुद से जाकर सभी स्टॉल पर दिए जानी वाली सुविधाओं को देखा। शिविर में पहुंचने की अपील उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने पूर्णिया के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी इस प्रकार के सहयोग शिविर का आयोजन हो, तो वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का पंजीकरण कराएं और सरकार की इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।
528 आवेदनों को अस्वीकृत किया

पूर्णिया के सदर विधायक विजय खेमका ने बताया कि जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित प्रशासनिक शिविरों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूर्णिया जिले (नगर निकाय क्षेत्रों को छोड़कर) में अब तक कुल 27,360 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशासनिक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राप्त आवेदनों में से 25,297 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, जांच के दौरान मानकों पर खरे न उतरने वाले 528 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है, जबकि 1,525 आवेदन वर्तमान में लंबित हैं। ग्रामीण इलाकों में आवेदन ज्यादा

ग्रामीण इलाकों में शिविरों को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया। पूर्णिया सदर के पूर्व प्रखंड में अब तक लगे 7 शिविरों में कुल 3,423 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 3,133 आवेदनों का निपटारा कर लिया गया है। जबकि 67 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं, वहीं लंबित आवेदन की संख्या 223 है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 91.5 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा यह दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर कागजी प्रक्रियाओं और समस्याओं का निवारण तेजी से हो रहा है।

निगम में भी निपटारा 89 प्रतिशत तक हुआ है
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में अब तक लगे कुल 7 शिविरों में भी नागरिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का रुख किया। यहां कुल 423 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 378 आवेदन का निपटारा हो चुका है। लंबित आवेदन की संख्या 45 है। नगर निगम क्षेत्र में प्राप्त कुल आवेदनों में से 89 प्रतिशत से अधिक का निष्पादन पूरा कर लिया गया है, जबकि किसी भी आवेदन के अस्वीकृत न होने की जानकारी दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *