सीतामढ़ी में 21.480 KG मादक पदार्थ बरामद:नेपाल से माथे पर बोरी रखकर ला रहा था गांजा, न्यायिक हिरासत में भेजा

सीतामढ़ी में 21.480 KG मादक पदार्थ बरामद:नेपाल से माथे पर बोरी रखकर ला रहा था गांजा, न्यायिक हिरासत में भेजा

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB ने कार्रवाई की है। सोनबरसा थाना क्षेत्र में 51वीं बटालियन SSB के इंदरवा BOP के जवानों ने सोमवार देर रात एक तस्कर को 21.480 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 321 के पास भारतीय इलाके में हुई। SSB के मुताबिक, इंदरवा BOP के जवानों को सोमवार देर रात खबर मिली थी। उन्हें बताया गया था कि नेपाल के सखुआवा गांव से एक व्यक्ति गांजा लेकर भारतीय सीमा में आने वाला है। गांजे की कुल मात्रा 21.480 किलोग्राम इस खबर के बाद BOP कमांडर सब इंस्पेक्टर दर्शन कुमार की अगुवाई में जवानों ने सीमा इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। आधी रात के करीब नेपाल की तरफ से एक आदमी माथे पर बोरी रखकर भारतीय इलाके में आता दिखा। जवानों ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर बोरी से लाल रंग की पॉलीथीन में बंधा गांजा मिला। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 21.480 किलोग्राम निकली। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदरवा गांव के वार्ड नंबर-2 निवासी विकाउ दास के बेटे धर्मेंद्र दास के तौर पर हुई है। NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कंपनी कमांडर उप कमांडेंट सुमीत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली हुई जानकारी के आधार पर की गई। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर दर्शन कुमार के साथ आरक्षी श्याम क्षेत्री, आनंद कुमार और अंकुश कुमार भी थे। SSB ने जब्त गांजा और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनबरसा थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपी पर NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB ने कार्रवाई की है। सोनबरसा थाना क्षेत्र में 51वीं बटालियन SSB के इंदरवा BOP के जवानों ने सोमवार देर रात एक तस्कर को 21.480 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 321 के पास भारतीय इलाके में हुई। SSB के मुताबिक, इंदरवा BOP के जवानों को सोमवार देर रात खबर मिली थी। उन्हें बताया गया था कि नेपाल के सखुआवा गांव से एक व्यक्ति गांजा लेकर भारतीय सीमा में आने वाला है। गांजे की कुल मात्रा 21.480 किलोग्राम इस खबर के बाद BOP कमांडर सब इंस्पेक्टर दर्शन कुमार की अगुवाई में जवानों ने सीमा इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। आधी रात के करीब नेपाल की तरफ से एक आदमी माथे पर बोरी रखकर भारतीय इलाके में आता दिखा। जवानों ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर बोरी से लाल रंग की पॉलीथीन में बंधा गांजा मिला। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 21.480 किलोग्राम निकली। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदरवा गांव के वार्ड नंबर-2 निवासी विकाउ दास के बेटे धर्मेंद्र दास के तौर पर हुई है। NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कंपनी कमांडर उप कमांडेंट सुमीत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली हुई जानकारी के आधार पर की गई। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर दर्शन कुमार के साथ आरक्षी श्याम क्षेत्री, आनंद कुमार और अंकुश कुमार भी थे। SSB ने जब्त गांजा और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनबरसा थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपी पर NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *