बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस को दिया चकमा, महिला की रेप के बाद हत्या, नीतीश कुमार को RJD से ऑफर

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस को दिया चकमा, महिला की रेप के बाद हत्या, नीतीश कुमार को RJD से ऑफर

1. CM हाउस घेरने निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन किया। पहले जेपी गोलंबर के पास जुटे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की,लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। पुलिस ने डाकबंगाल पर छात्रों को रोकने की तैयारी की थी, लेकिन छात्र अशोक सिनेमा स्थित फ्लाइओवर की तरफ बढ़ गए। पुलिस ने फ्लाइओवर को ब्रज वाहन लगाकर ब्लॉक किया लेकिन पुलिस छात्रों को यहां पर भी नहीं रोक पाई। पूरी खबर पढ़ें 2. राजद बोली-नीतीश जी, BJP को छोड़कर आइए सरकार बनाते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 तक देश के सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की बात के बाद, बिहार एनडीए के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए। पहले जदयू ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। हालांकि अब विजय चौधरी ने कहा है कि प्रावधान देखेंगे, फिर बात करेंगे। वहीं बीजेपी इसके समर्थन में हैैं, बाकी सहयोगी पार्टियां वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। इस बीच राजद ने जदयू को साथ आने का न्योता देकर बिहार की राजनीति हलचल बढ़ा दी है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने UCC का विरोध करते हुए JDU को गठबंधन का न्योता दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. झपकी आने से बच्ची स्कूटी से गिरी, ट्रक ने कुचला समस्तीपुर में मंगलवार सुबह एग्जाम देने जा रही एक 8 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क पर मांस के लोथड़े बिखर गए। शव की हालत ऐसी हो गई कि बच्ची की लाश को समेटकर प्लास्टिक में रखना पड़ा। हादसा समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर डीएवी स्कूल मोड़ के पास करीब 8 बजे हुआ। एक घंटे बाद ही बच्ची की स्कूल की परीक्षा शुरू होनी थी। एग्जाम के लिए वो अपने पिता के साथ स्कूटी पर बैठकर जा रही थी। डीएवी स्कूल के मोड़ के पास झपकी आने के कारण बच्ची स्कूटी से फिसलकर सड़क पर गिर गई। पूरी खबर पढ़ें 4. भोजपुर में महिला की रेप के बाद गला दबाकर हत्या भोजपुर में युवक ने 45 साल की महिला के साथ रेप किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक की पहचान रामदुलार राम उर्फ प्रभास(25) के रूप में हुई है। घटना गड़हनी थाना इलाके के बगवां-धमनिया मार्ग की है। सोमवार की सुबह महिला की लाश मिली। मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब पुलिस इस केस को सोल्व करने में जुट गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गड़हनी के बगवां नहर के पास महिला की लाश मिली थी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्थ थे, जिससे आशंका जताई गई कि रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. 2 घंटे बारिश में सिविल सर्जन कार्यालय बना झील पटना में करीब 2 घंटे की तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया। पूरा परिसर झील जैसा नजर आने लगा और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। जलजमाव के कारण कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी परेशानी हुई। स्थिति ऐसी थी कि कई लोगों को जूते हाथ में लेकर पानी के बीच से कार्यालय तक पहुंचना पड़ा। कर्मचारी भी किसी तरह पानी में उतरकर अपने कार्यालय पहुंचे। परिसर में लंबे समय तक पानी जमा रहने से कार्यालय के सामान्य कामकाज पर भी असर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 6. तीज पूजा कर लौट रही प्रिंसिपल को हाइवा ने रौंदा,मौत नालंदा में तीज की पूजा कर लौट रही महिला प्रिंसिपल को हाइवा ने रौंद दिया। हादसा छबिलापुर में सुबह करीब 6 बजे हुआ। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल थी। मंगलवार सुबह वो तीज की पूजा कर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान राजगीर-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर राइसपर के पास हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद हाइवा का टायर उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनका सिर बुरी तरह कुचल गया। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना एयरपोर्ट पर पक्षियों का झुंड, फ्लाइट डायवर्ट पटना पटना एयरपोर्ट के रनवे के पास पक्षियों का झुंड रहने से इंडिगो की दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट (6E 2453) को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान शाम करीब 4:15 बजे पटना पहुंचा था, लेकिन एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान ने आसमान में दो चक्कर लगाए और सुरक्षा के कारण एटीसी ने इसे वाराणसी भेज दिया। इस विमान में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत 167 यात्री सवार थे। बाद में यह विमान शाम 6:20 बजे वाराणसी से पटना पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 8. पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए 5 पिंडदान पैकेज पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान गयाजी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी किए हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक-दिवसीय और एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज का चयन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग के निर्देश पर जारी इन पैकेजों में पिंडदान अनुष्ठान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, परिवहन, आवास, भोजन, पंडा-पुजारी की सेवाएं और आवश्यक पूजन सामग्री शामिल की गई है। पूरी खबर पढ़ें 9. HR कंसल्टेंसी छोड़ मखाना का कारोबार शुरू किया दिल्ली में BRICS सम्मेलन की वेलकम किट में बिहार के मखाना और सत्तू को जगह मिली तो एक बार फिर उत्तर बिहार के इस पारंपरिक उत्पाद की चर्चा वैश्विक मंच पर हुई। सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों और पत्रकारों को दिए गए किट में बिहार के मखाना और सत्तू को शामिल किया गया था। मखाना के इसी बढ़ते बाजार और बदलती पहचान की एक कहानी मुजफ्फरपुर से भी निकलती है। यह कहानी है रजनीश कुमार की, जिन्होंने कोरोना काल में दिल्ली का अपना कारोबार बंद होने के बाद गांव लौटकर मखाना का काम शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 25 जिले में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी बुधवार को बिहार के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पटना, गया, शेखपुरा समेत अन्य जिले शामिल हैं। बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। 1. CM हाउस घेरने निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन किया। पहले जेपी गोलंबर के पास जुटे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की,लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। पुलिस ने डाकबंगाल पर छात्रों को रोकने की तैयारी की थी, लेकिन छात्र अशोक सिनेमा स्थित फ्लाइओवर की तरफ बढ़ गए। पुलिस ने फ्लाइओवर को ब्रज वाहन लगाकर ब्लॉक किया लेकिन पुलिस छात्रों को यहां पर भी नहीं रोक पाई। पूरी खबर पढ़ें 2. राजद बोली-नीतीश जी, BJP को छोड़कर आइए सरकार बनाते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 तक देश के सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की बात के बाद, बिहार एनडीए के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए। पहले जदयू ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। हालांकि अब विजय चौधरी ने कहा है कि प्रावधान देखेंगे, फिर बात करेंगे। वहीं बीजेपी इसके समर्थन में हैैं, बाकी सहयोगी पार्टियां वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। इस बीच राजद ने जदयू को साथ आने का न्योता देकर बिहार की राजनीति हलचल बढ़ा दी है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने UCC का विरोध करते हुए JDU को गठबंधन का न्योता दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. झपकी आने से बच्ची स्कूटी से गिरी, ट्रक ने कुचला समस्तीपुर में मंगलवार सुबह एग्जाम देने जा रही एक 8 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क पर मांस के लोथड़े बिखर गए। शव की हालत ऐसी हो गई कि बच्ची की लाश को समेटकर प्लास्टिक में रखना पड़ा। हादसा समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर डीएवी स्कूल मोड़ के पास करीब 8 बजे हुआ। एक घंटे बाद ही बच्ची की स्कूल की परीक्षा शुरू होनी थी। एग्जाम के लिए वो अपने पिता के साथ स्कूटी पर बैठकर जा रही थी। डीएवी स्कूल के मोड़ के पास झपकी आने के कारण बच्ची स्कूटी से फिसलकर सड़क पर गिर गई। पूरी खबर पढ़ें 4. भोजपुर में महिला की रेप के बाद गला दबाकर हत्या भोजपुर में युवक ने 45 साल की महिला के साथ रेप किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक की पहचान रामदुलार राम उर्फ प्रभास(25) के रूप में हुई है। घटना गड़हनी थाना इलाके के बगवां-धमनिया मार्ग की है। सोमवार की सुबह महिला की लाश मिली। मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब पुलिस इस केस को सोल्व करने में जुट गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गड़हनी के बगवां नहर के पास महिला की लाश मिली थी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्थ थे, जिससे आशंका जताई गई कि रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. 2 घंटे बारिश में सिविल सर्जन कार्यालय बना झील पटना में करीब 2 घंटे की तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया। पूरा परिसर झील जैसा नजर आने लगा और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। जलजमाव के कारण कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी परेशानी हुई। स्थिति ऐसी थी कि कई लोगों को जूते हाथ में लेकर पानी के बीच से कार्यालय तक पहुंचना पड़ा। कर्मचारी भी किसी तरह पानी में उतरकर अपने कार्यालय पहुंचे। परिसर में लंबे समय तक पानी जमा रहने से कार्यालय के सामान्य कामकाज पर भी असर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 6. तीज पूजा कर लौट रही प्रिंसिपल को हाइवा ने रौंदा,मौत नालंदा में तीज की पूजा कर लौट रही महिला प्रिंसिपल को हाइवा ने रौंद दिया। हादसा छबिलापुर में सुबह करीब 6 बजे हुआ। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल थी। मंगलवार सुबह वो तीज की पूजा कर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान राजगीर-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर राइसपर के पास हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद हाइवा का टायर उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनका सिर बुरी तरह कुचल गया। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना एयरपोर्ट पर पक्षियों का झुंड, फ्लाइट डायवर्ट पटना पटना एयरपोर्ट के रनवे के पास पक्षियों का झुंड रहने से इंडिगो की दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट (6E 2453) को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान शाम करीब 4:15 बजे पटना पहुंचा था, लेकिन एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान ने आसमान में दो चक्कर लगाए और सुरक्षा के कारण एटीसी ने इसे वाराणसी भेज दिया। इस विमान में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत 167 यात्री सवार थे। बाद में यह विमान शाम 6:20 बजे वाराणसी से पटना पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 8. पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए 5 पिंडदान पैकेज पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान गयाजी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी किए हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के अनुसार एक-दिवसीय और एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज का चयन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग के निर्देश पर जारी इन पैकेजों में पिंडदान अनुष्ठान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, परिवहन, आवास, भोजन, पंडा-पुजारी की सेवाएं और आवश्यक पूजन सामग्री शामिल की गई है। पूरी खबर पढ़ें 9. HR कंसल्टेंसी छोड़ मखाना का कारोबार शुरू किया दिल्ली में BRICS सम्मेलन की वेलकम किट में बिहार के मखाना और सत्तू को जगह मिली तो एक बार फिर उत्तर बिहार के इस पारंपरिक उत्पाद की चर्चा वैश्विक मंच पर हुई। सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों और पत्रकारों को दिए गए किट में बिहार के मखाना और सत्तू को शामिल किया गया था। मखाना के इसी बढ़ते बाजार और बदलती पहचान की एक कहानी मुजफ्फरपुर से भी निकलती है। यह कहानी है रजनीश कुमार की, जिन्होंने कोरोना काल में दिल्ली का अपना कारोबार बंद होने के बाद गांव लौटकर मखाना का काम शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 25 जिले में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी बुधवार को बिहार के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पटना, गया, शेखपुरा समेत अन्य जिले शामिल हैं। बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *