नवादा में लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को हुई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने पीपीटी के जरिए अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। इसमें जनभागीदारी के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम होंगे। अभियान का मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ना और सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप जलाए जाएंगे। ये दीप जिले के मुख्य स्थानों, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत सरकार भवन, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों में जलेंगे। इसमें पेंशनर, जीविका दीदी और अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री ने सभी जगहों पर समय से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में ‘विकसित भारत एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता कराने पर बात हुई। वहीं, ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के तहत संगीतमय प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। मिर्जापुर और शोभिया मंदिर छठ घाट चुने गए 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हर आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिन का ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा। इसमें पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘कहानी बदलाव की’ के तहत सरकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों पर वीडियो बनाकर दिखाए जाएंगे। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में युवाओं और एमवाई भारत स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत साफ-सफाई, पेड़ लगाना, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, घाटों की सफाई और लोगों को जागरूक करने जैसी गतिविधियां होंगी। इसके लिए मिर्जापुर और शोभिया मंदिर छठ घाट चुने गए हैं। नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर फोकस 6 अक्टूबर को ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत प्रखंड स्तर पर कैंप लगेंगे। इनमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, पात्रता जांची जाएगी और आवेदन व दस्तावेजी सहायता मिलेगी। बैठक में 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की भी समीक्षा हुई। इसके तहत पुरानी परिसंपत्तियों के उन्नयन, मरम्मत और नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पारित कराने तथा समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नवादा में लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को हुई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने पीपीटी के जरिए अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। इसमें जनभागीदारी के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम होंगे। अभियान का मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ना और सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप जलाए जाएंगे। ये दीप जिले के मुख्य स्थानों, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत सरकार भवन, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों में जलेंगे। इसमें पेंशनर, जीविका दीदी और अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री ने सभी जगहों पर समय से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में ‘विकसित भारत एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता कराने पर बात हुई। वहीं, ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के तहत संगीतमय प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। मिर्जापुर और शोभिया मंदिर छठ घाट चुने गए 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हर आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिन का ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा। इसमें पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ‘कहानी बदलाव की’ के तहत सरकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों पर वीडियो बनाकर दिखाए जाएंगे। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में युवाओं और एमवाई भारत स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत साफ-सफाई, पेड़ लगाना, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, घाटों की सफाई और लोगों को जागरूक करने जैसी गतिविधियां होंगी। इसके लिए मिर्जापुर और शोभिया मंदिर छठ घाट चुने गए हैं। नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर फोकस 6 अक्टूबर को ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत प्रखंड स्तर पर कैंप लगेंगे। इनमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, पात्रता जांची जाएगी और आवेदन व दस्तावेजी सहायता मिलेगी। बैठक में 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की भी समीक्षा हुई। इसके तहत पुरानी परिसंपत्तियों के उन्नयन, मरम्मत और नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पारित कराने तथा समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

